1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिनंदन की वापसी से खुश कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात

अभिनंदन की वापसी से खुश कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात

 Published : Mar 01, 2019 08:04 am IST,  Updated : Mar 01, 2019 08:04 am IST

आईएएफ विंग कमांडर अभिनंदन को आज पाकिस्तान से रिहा किया जाएगा। भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव से हर कोई वाकिफ है और इस बीच दोनों देशों के सेलेब्स भी इस तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब कंगना रनौत से विग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर सवाल किये गए तो कंगना ने खुल कर अपनी राय रखी। 

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: आईएएफ विंग कमांडर अभिनंदन को आज पाकिस्तान से रिहा किया जाएगा। भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव से हर कोई वाकिफ है और इस बीच दोनों देशों के सेलेब्स भी इस तनाव को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब कंगना रनौत से विग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर सवाल किये गए तो कंगना ने खुल कर अपनी राय रखी। गुरुवार की शाम जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया तो पूरे देश ने राहत की सांस ली। हर कोई अभिनंदन के स्वागत के लिए उत्सुक है। इस खबर के आते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौ़ड़ गई और लोग सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करने लगे। बॉलिवुड ने भी अभिनंदन की वापसी पर अपनी खुशी जताई है। ऐक्ट्रे्स कंगना रनौत ने भी अभिनंदन की वापसी की खुशी जताते हुए उनकी बहादुरी की तारीफ की। 

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की वापसी को लेकर कंगना काफी उत्साहित हैं। कंगना ने भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि हम सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभिनंदन के लिए झूठी चिंता दिखा रहे थे। सबको पता है कि उन्हें क्या करना है। कंगना ने अभिनंदन की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पाकिस्तानी सेना द्वारा पकड़े जाने से पहले महत्वपूर्ण दस्तावेज निगल लिए। 

कंगना ने आगे कहा कि हर कोई अपनी इच्छा से देश की सेवा के लिए सेना में भर्ती होता है। उन्हें इसके नतीजों के बारे में अच्छे से पता होता है। इसलिए, ये असली हीरो हैं और सम्मान और प्यार के हकदार हैं। कंगना ने लोगों से संयम रखने की अपील की क्योंकि सरकार को पता है कि क्या करना है और सेना हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। कंगना ने अंत में कहा कि वह बेहद उत्सुकता से अभिनंदन के देश वापस आने का इंतजार कर रही हैं। 

अभिनंदन की वापसी से खुश कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन