स्विट्जरलैंड में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के बाद बॉलीवुड सितारे भारत लौट आए हैं। इस पार्टी में शाहरुख खान, आमिर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, दिशा पाटनी, खुशी कपूर सहित कई लोग पहुंचे थे। तीन दिन तक चली पार्टी से इन सितारों का लुक अब सामने आया है।
Related Stories
सेरेमनी में आलिया ने मनीष मल्होत्रा का पिंक लहंगा पहना था। मनीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया की तस्वीर शेयर की है।
मलाइका ने रोहित बल का मैरून लहंगा और जैकेट पहना था। उनकी दोस्त और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर भी वहां पहुंची थीं। उन्होंने ब्लैक और रूबी पिंक मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहना था।
बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की भी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने स्ट्रेपलेस रोज़ गोल्ड Bazza Alzouman गाउन पहना है।
अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर भी अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ स्विट्जरलैंड पहुंची थीं।
Also Read:
करीना कपूर करना चाहती थीं राहुल गांधी को डेट, वायरल हुआ वीडियो
सलमान खान ने बॉबी देओल और बादशाह के साथ किया डांस, वीडियो हुआ वायरल