Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने बॉबी देओल और बादशाह के साथ किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

सलमान खान ने बॉबी देओल और बादशाह के साथ किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 02, 2019 02:57 pm IST, Updated : Mar 02, 2019 02:57 pm IST

सलमान खान का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

salman khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM salman khan

सलमान खान(Salman khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग में बिजी होने के बाद भी वह अपने दोस्तों के लिए समय निकाल लेते हैं। शुक्रवार को सलमान खान सोहेल खान, बादशाह, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और डेसी शाह पार्टी करते नजर आएं। यह पार्टी सोहेल खान की टीम के सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में पहला मैच जीतने की खुशी में रखी गई। इस पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान डांस करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही वीडियो में सलमान खान 'गुड़ नाल इश्क मीठा' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही सलमान ने अपने फेमस गाने 'ओ ओ जाने जाना' और 'चलती है क्या 9 से 12' गाने पर भी अपने कदम थिरकाएं।

इस वायरल वीडियो में सलमान खान के साथ सभी सितारे डांस करते नजर रहे हैं। सभी पार्टी में मस्ती कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में वह कटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। भारत में सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और तब्बू अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। भारत के बाद सलमान 'दंबग 3' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं।

इसके साथ ही सलमान खान अपना पॉपुलर गाना ओ ओ जाने जाना को रिक्रिएट करने वाले हैं। इस गाने में वह कटरीना कैफ के साथ नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Luka Chuppi Box office collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ने की अच्छी ओपनिंग, पहले दिन कमाए 8 करोड़

अभिनंदन की वतन वापसी पर अमिताभ बोले- 'सच्चा सिपाही नफरत के लिए नहीं लड़ता..'

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement