1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'दंबग 3' में नहीं नजर आएगा करीना कपूर का स्पेशल गाना

'दंबग 3' में नहीं नजर आएगा करीना कपूर का स्पेशल गाना

 Published : Feb 26, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 04:07 pm IST

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में करीना कपूर का आइटम सॉन्ग आपको देखने को नहीं मिलने वाला है।

Kareena kapoor- India TV Hindi
Kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM/KAREENA KAPOOR

सलमान खान जल्द ही दबxग 3 की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi sinha) भी नजर आने वाली हैं। 'दबंग 2' में करीना कपूर(Kareena kapoor) का आइटम सॉन्ग 'फेविकॉल से' बहुत हिट हुआ था। जैसे ही फिल्म दबंग 3 बनने की अनाउंमेंट की गई तो कई खबरें आने लगी कीं फिल्म में करीना कपूर का आइटम सॉन्ग में होने वाला है। मगर अब इन खबरों से इनकार कर दिया गया है।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म में करीना कपूर का आइटम  सॉन्ग नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा- दबंग 3 के लिए करीना कपूर को अप्रोच ही नहीं किया गया है। साथ ही कहा फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट सही समय पर की जाएंगी।

दबंग 3 दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म होने वाली है। दबंग को 2018 में 8 साल पूरे होने पर फिल्म के तीसरे भाग की घोषणा की गई थी। 

फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश से शुरू होगी जिसके बाद महाराष्ट्र के कई हिस्सों में फिल्म की शूटिंग की जानी है। दबंग 3 को प्रभु देवा डायरेक्ट करने वाले हैं। सलमान खान और प्रभु देवा 'वॉन्टेड' फिल्म में इससे पहले साथ मे काम कर चुके हैं। 

आपको बता दें इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। सलमान खान के साथ इस फिल्म में दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

पुलवामा अटैक का बदला लेने पर एयर फोर्स के लिए अक्षय कुमार ने किया ट्वीट, कहा- अंदर घुसकर मारो

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड में शुरू, देखिए खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन