नई दिल्लीः विपक्ष की रैली के खिलाफ आज बीजेपी भी देश के अलग-अलग हिस्सों में अपनी ताकत दिखा रही है। दिल्ली में 1984 के एंटी सिख दंगों के पीड़ितों के परिवारों के साथ बीजेपी मार्च निकाल रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के नेतृत्व में कई नेता इसमें शामिल है। वहीं, बीजेपी आज रोहतक में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ को लेकर पद यात्रा कर रही है। इस पद यात्रा में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के अलावा बड़े तमाम लोग हिस्सा ले रहे हैं।
दिल्ली रोड पर जाट कॉलेज संस्था से डी पार्क बापू पार्क तक बीजेपी की पद यात्रा रहेगी। 12 जिलों के बीजेपी कार्यकर्ता भी इसमें भाग ले रहे हैं। दरअसल, बीजेपी वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ विपक्ष के आंदोलन के जवाब में देश भर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान चला रही है।