1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर में दिखा कमाल, 40 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर में दिखा कमाल, 40 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

 Written By: Priya Shukla
 Published : Nov 01, 2026 06:11 am IST,  Updated : Nov 01, 2026 06:11 am IST

'रामायण: पार्ट वन' ने रिलीज से पहले ही कमाई के मामले में तहलका मचा दिया है। सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशी मार्केट में भी ये फिल्म कमाल दिखा रही है। दुनियाभर में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

ramayana- India TV Hindi
5 नवंबर को रिलीज होगी 'रामायण' Image Source : INSTAGRAM/@WORLDOFRAMAYANA

'रामायण: पार्ट वन' को लेकर दर्शकों में उत्सुकता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इस पौराणिक महाकाव्य को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल चुकी है और एडवांस बुकिंग में भी इसने कमाई के मामले में झंड़े गाड़ने की तैयारी कर ली है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े सितारे और भव्य बजट की वजह से, 'रामायण' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक बन गई है। अब, जब फिल्म की रिली नजदीक आ गई है, तो सबका ध्यान इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर टिका है। भारत में ही नहीं, विदेशों में भी इसकी एडवांस बुकिंग ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए, इसकी तुलना 'धुरंधर 2' से होना तय है, जिसने अपनी शानदार ओपनिंग के साथ एक ऊंचा बेंचमार्क सेट किया था। वहीं 'रामायण' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जबकि फइल्म की रिलीज को अभी चार दिन बचे हैं।

रामायण: पार्ट वन - एडवांस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के नए आंकड़ों के अनुसार, सिनेमाघरों तक पहुंचने से पहले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 अक्टूबर तक इस पौराणिक महाकाव्य ने विदेशों में एडवांस बुकिंग के जरिए 3.5 मिलियन डॉलर (30.8 करोड़ रुपये) की कमाई कर ली है। उत्तरी अमेरिका में प्रीमियर की बुकिंग भी 1 मिलियन डॉलर यानी 8.8 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। सभी उपलब्ध तारीखों के लिए विदेशों में कुल एडवांस सेल्स 3.5 मिलियन डॉलर यानी 30.8 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। सैकनिल्क के अनुसार, अमेरिका में प्रीमियर टिकट सेल्स के मामले में यह फिल्म 'बाहुबली 2' से आगे निकल चुकी है।

भारत में एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे की उम्मीदें

रामायण के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसके भी आंकड़े सामने आने लगे हैं। 'सैकनिल्क' की रिपोर्ट के अनुसार, 'रामायण: पार्ट वन' के लिए ओपनिंग डे पर 7,043 शोज में लगभग 3.48 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर कुल एडवांस कलेक्शन 17.56 करोड़ रुपये रहा, जबकि इन्हें हटा दें तो यह आंकड़ा 21.20 करोड़ रुपये पहुंच गई है। कुल बुकिंग में हिंदी भाषा का हिस्सा लगभग 83% है, जबकि कन्नड़ वर्जन से लगभग 2.23 करोड़ रुपये आए हैं

क्या 'धुरंधर 2' की बराबरी कर पाएगी 'रामायण'?

अब 'रामायण' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तुलना 'धुरंधर 2' के साथ होने लगी है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने भारत में 100 करोड़ रुपये (नेट) से अधिक की ओपनिंग की थी, और इसके अलावा पेड प्रिव्यू से लगभग 43 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की थी। ऐसे में 'रामायण: पार्ट वन' के लिए, पहले वीकेंड की अनुमानित कमाई 175 करोड़ रुपये से 350 करोड़ रुपये (नेट) के बीच है। बता दें, नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा ​​द्वारा निर्मित, 'रामायण: पार्ट वन' 5 नवंबर, 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ेंः 'नहीं, आप बुरे इंसान हैं', यश के रावण का किरदार निभाने पर बेटे यथर्व का बिगड़ा मूड, पिता पर दागे सवाल- 'विलेन कैसे बन गए?'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन।