1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने इंडियन एयर फोर्स को इस अंदाज में किया सैल्यूट, कहा- जय हो!

सलमान खान ने इंडियन एयर फोर्स को इस अंदाज में किया सैल्यूट, कहा- जय हो!

 Published : Feb 26, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Feb 26, 2019 02:11 pm IST

सलमान खान ने ट्विटर पर इंडियन एयर फोर्स को सम्मान दिया।

सलमान खान- India TV Hindi
सलमान खान

मुंबई: अभिनेता सलमान खान ने ट्वीट करके इंडियन एयर फोर्स को सम्मान दिया है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में 200-300 आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सूत्रों के अनुसार 1971 भारत-पाक युद्ध के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना ने सीमा पार जाकर हमला किया है। मुजफ्फराबाद के रास्ते भारतीय लड़ाकू विमानों ने जैश के अल्फा 3 कंट्रोल रूम को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। सूत्रों के मुताबिक इस हमले में आतंकियों को काफी नुकसान की खबरें हैं। बालाकोट और चकोटी में आतंकी संगठन जैश के ठिकानों को भी ध्वस्त करने की खबरें हैं।

सभी बॉलीवुड सितारे एयर फोर्स की तारीफ कर रहे हैं। सलमान खान ने भी अपने अंदाज में एयर फोर्स को सम्मान दिया है। सलमान ट्विटर पर लिखते हैं- इंडियन एर फोर्स को सम्मान। जय हो...!!

अक्षय कुमार, वरुण धवन, अजय देवगन और रजनीकांत जैसे सितारों ने भी ट्वीट करके एयर फोर्स को सैल्यूट किया है।

इसे भी पढ़ें-

अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और रवीना टंडन समेत इन सितारों ने ऐसे किया इंडियन एयर फोर्स को सैल्यूट

अक्षय कुमार ने ट्वीट करके कहा- आतंकियों को घुसकर मारो

रजनीकांत, जूनियर एनटीआर समेत इन सितारों ने ट्वीट करके एयर फोर्स को किया सैल्यूट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन