1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Luka Chuppi Box office collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ने की अच्छी ओपनिंग, पहले दिन कमाए 8 करोड़

Luka Chuppi Box office collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ने की अच्छी ओपनिंग, पहले दिन कमाए 8 करोड़

 Published : Mar 02, 2019 02:08 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 02:08 pm IST

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'लुका-छुप्पी' रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिनता सोचा गया था उससे ज्यादा है।

Kartik Aaryan and kriti sanon- India TV Hindi
Kartik Aaryan and kriti sanon Image Source : INSTAGRAM/KRITI SANON

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) और कृति सेनन(Kriti Sanon) की फिल्म 'लुका-छुप्पी' रिलीज हो चुकी है। 'लुका-छुप्पी' कार्तिक आर्यन की अब तक की पहली फिल्म है जिसने पहले दिन इतनी कमाई की है। लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जिनता सोचा गया था उससे ज्यादा है। लुका-छु्प्पी के बिजनेस के बारे में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके लुका-छुप्पी के पहले दिन के बिजनेस की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा- लुका-छुप्पी ने पहले दिन अच्छी कमाई की है। राजी ने पहले दिन 7.53 करोड़, स्त्री 6.83 करोड़ और बधाई हो ने 7.29 करोड़ का बिजनेस किया था। लुका-छुप्पी ने पहले दिन 8.01 करोड़ का बिजनेस किया है। दूसरे और तीसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ेगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कार्तिक आर्यन की यह अब तक की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

2019: लुका-छुप्पी 8.01 करोड़
2018: सोनू के टीटू की स्वीटी 6.42 करोड़
2015: प्यार का पंचनामा 2, 6.80 करोड़
2011:प्यार का पंचनामा 92 लाख

यह कार्तिक आर्यन की फिल्मों के पहले दिन की कमाई है।

Luka chuppi Review:
 

छोटे शहरों पर फिल्में बनाने का चलन शुरू हो चुका है, छोटा शहर है तो वहां के मुद्दे और परेशानियां भी बड़े शहरों से अलग हैं। जैसे लिव इन रिलेशनशिप में रहना छोटे शहर में बहुत बड़ी बात है। इसी मुद्दे को लेकर 'लुका छुपी' फिल्म बनाई गई है। यह एक ऐसे कपल की कहानी है जो शादी से पहले एक-दूसरे को जानने और समझने के लिए साथ रहने का फैसला करते हैं। लेकिन मथुरा जैसे शहर में दोनों ये कैसे करेंगे?

फिल्म में कार्तिक आर्यन गुड्डू शुक्ला के रोल में हैं, जो मथुरा लाइव नाम के एक छोटे केबल टीवी में पत्रकार है। उसी चैनल में इंटर्नशिप करने आई लड़की रश्मि त्रिवेदी से उसे प्यार हो जाता है। शादी से पहले रश्मि अपने होने वाले पति के बारे में जानना चाहती है इसलिए वो लिव इन में रहने की बात करती है।

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

लंदन की सड़कों पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने दिखाए अपने डांस मूव्स, वायरल हुआ वीडियो

प्रियंका चोपड़ा और सोफी टर्नर ने 'Sucker' वीडियो की बिहाइंड-द-सीन फोटो शेयर की

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन