1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत- हमने दो फिल्मों में साथ काम किया, वो कहते हैं कि वो मुझे नहीं जानते

ऋतिक रोशन पर भड़कीं कंगना रनौत- हमने दो फिल्मों में साथ काम किया, वो कहते हैं कि वो मुझे नहीं जानते

 Published : Mar 02, 2019 08:53 pm IST,  Updated : Mar 02, 2019 08:53 pm IST

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच लड़ाई को तीन साल बीत चुके हैं। लीक हुए ई-मेल्स, लीगल नोटिस के बाद भी मामला अभी तक सुलझा नहीं है।

Kangana Ranaut, Hrithik Roshan- India TV Hindi
Kangana Ranaut, Hrithik Roshan

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच लड़ाई को तीन साल बीत चुके हैं। लीक हुए ई-मेल्स, लीगल नोटिस के बाद भी मामला अभी तक सुलझा नहीं है। शनिवार को कंगना एक बार फिर ऋतिक पर भड़कीं और कहा कि हमने साथ में दो फिल्मों में काम किया है, ऐसा कैसे हो सकता है कि वो मुझे नहीं जानते।

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कंगना, ऋतिक के उस बयान पर भड़क गईं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो कंगना को निजी तौर पर नहीं जानते। दोनों ने साथ में अनुराग बासु की 'काइट्स' और राकेश रोशन की 'कृष 3' में काम किया है। ''इस शख्स के साथ मैंने दो फिल्मों में काम किया है। वो मुझे जानने से भी इंकार कर रहा है और इस स्थिति से भागने की कोशिश कर रहा है। ऐसा कैसे हो सकता है?''

कंगना कभी भी सवाल उठाने से पीछे नहीं हटी हैं और इस वजह से बॉलीवुड के कई सिलेब्रिटीज उनसे नाराज़ भी हो जाते हैं। ''एक सिस्टम में जब आप बहुत सवाल पूछते हैं तो बहुत लोगों को बुरा लगता है। ये उनके लिए बहुत आसान है। हो सकता है उनकी लोगों के साथ अच्छी बनती हो और महिलाओं की आवाज़ को आसानी से दबाया जाता हो। शायद इसीलिए लोगों को लगा कि महिलाओं की आवाज़ को आसानी से दबाया जा सकता है।''

उन्होंने ऋतिक के दावों को बेतुका बताया और कहा- ''आप कह रहे हैं कि आप इस शख्स को नहीं जानते, लेकिन उसी के साथ आपने 5 साल काम किया है। एक फिल्म को बनने में दो साल लगे थे और दूसरी फिल्म को बनने में तीन साल लगे थे। आप कैसे नहीं जानते? यह बेतुका है।''

''अगर आप मेरे लिए ऐसी परिस्थिति बनाएंगे, जहां मेरे लिए करो या मरो की स्थिति होगी तो मैं खुद को बचाने के लिए अपना बेस्ट करूंगी।''

Also Read:

Luka Chuppi Box office collection Day 1: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ने पहले दिन कमाए 8 करोड़

Sonchiriya Box office collection day 1: सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ने पहले दिन कमाए 1.20 करोड़

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की प्री-वेडिंग पार्टी से देखें आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा, खुशी कपूर की अनदेखी तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन