ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पिछले कुछ महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नीतू कपूर भी हैं। उनकी बीमारी को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आती रहती है। हाल ही में उनके भाई रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर उनसे मिलने वहां पहुंचे थे। अब ऋषि के बेटे रणबीर कपूर ने अपने पापा के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। मंगलवार को ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2019 सेरेमनी के दौरान रणबीर ने मीडिया से कहा- ''वह ठीक हो रहे हैं। वह जल्द वापस आएंगे। वह फिल्मों में काम करने को मिस कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि आपकी दुआओं की बदौलत वह जल्द भारत वापस आ जाएंगे।''
Related Stories
आपको बता दें कि रणबीर को 'संजू' के लिए बेस्ट एक्टर (मेल) का अवॉर्ड मिला। उन्होंने कहा कि अवॉर्ड सेरेमनी से कलाकार एक-दूसरे के करीब आते हैं और उन्हें एक-दूसरे के काम को सेलिब्रेट करने का मौका मिलता है।
उन्होंने कहा- ''2018 इंडस्ट्री के लिए अच्छा साल था। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे फिल्मों का स्तर बढ़ता जा रहा है। अच्छा कंटेंट आ रहा है, जो बहुत अच्छी बात है। इस साल की शुरुआत जैसे हुई है, वह भी बहुत अच्छा है।''
रणबीर फिलहाल अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय हैं। रणबीर ने बताया कि टीम अगले 35-40 दिन में शूटिंग खत्म कर देगी।
कुछ दिनों पहले रणबीर, आलिया और अयान ने कुंभ में फिल्म का Logo भी रिलीज़ किया था। फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज़ होगी।
Also Read:
Kesari Movie Review: इस होली अक्षय कुमार के साथ ‘केसरी’ रंग में ज़रूर रंगिए
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान ने शेयर किया इम्तियाज अली की फिल्म से अपना पहला लुक