1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. दीपिका पादुकण रणबीर कपूर के साथ स्टाइलिश अंदाज में आईं नज़र, तस्वीरें हो रही है सोशल मीडिया में वायरल

दीपिका पादुकण रणबीर कपूर के साथ स्टाइलिश अंदाज में आईं नज़र, तस्वीरें हो रही है सोशल मीडिया में वायरल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2019 12:34 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 12:34 pm IST

Deepika Padukone and Ranbir Kapoor Look: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि अपने एक्टिंग के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर वह अपनी खूबसूरत ड्रेस के कारण फैंस को काफी पसंद आ रही है।

Deepika and Ranbir- India TV Hindi
Deepika and Ranbir Image Source : INSTRAGRAM

Deepika Padukone and Ranbir Kapoor Look: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि अपने एक्टिंग के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर वह अपनी खूबसूरत ड्रेस के कारण फैंस को काफी पसंद आ रही है। हाल में ही वह  अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ स्पॉट हुई। वैसे हर किसी को दीपिका और रणबीर की जोड़ी पसंद आती है। लेकिन कुछ दिनों की दोनों के बीच कड़वाहट के बाद एक बार फिर दोनों के बीच दोस्ती का अच्छा रिलेश्नशिप चल रहा है।

हाल में ही दीपिका और रणबीर एक एड शूट के लिए सेट पर नजर आएं। दीपिका के लुक की बाद करें तो खूबसूरत सी लाइट पिंक की  डीप नेक ड्रेस पहनी हुई थी। इसके साथ लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी पौनीटेल की हुई थी। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

वहीं रणबीर कपूर के लुक की बात करें को वह लाइट पिंक कलर की स्वैशर्ट के साथ जींस पहने हुए थे। जिसमें वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। (प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को यूजर्स ने बताया था चिड़िया, अब कीमत जान हो जाएंगे हैरान)

दोनों की कुछ गुड बाय किस करते हुए तस्वीरे सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।

बता दें कि दोनों एक- दूसरे को डेट कर चुके हैं लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका ने पिछले साल नवंबर में अपने बॉयफ्रेंड (अब पति) रणवीर सिंह से शादी कर ली थी। वहीं रणबीर कपूर इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी।  (चेन्नई में हुए वेडिंग रिसेप्शन में सायशा सहगल दिखीं खूबसूरत, पहनी थी पारंपरिक गुजराती साड़ी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल