1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को यूजर्स ने बताया था चिड़िया, अब कीमत जान हो जाएंगे हैरान

प्रियंका चोपड़ा की इस ड्रेस को यूजर्स ने बताया था चिड़िया, अब कीमत जान हो जाएंगे हैरान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2019 08:22 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 08:22 am IST

प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। वह किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं लेकिन कई बार उन्हें अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में प्रियंका को एक हाउस पार्टी के दौरान एक ब्राउन ड्रेस और हाई हिल्स बूट में देखा गया। 

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। वह किसी भी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं लेकिन कई बार उन्हें अपनी ड्रेस की वजह से ट्रोल का सामना भी करना पड़ता है। हाल ही में प्रियंका को एक हाउस पार्टी के दौरान एक ब्राउन ड्रेस और हाई हिल्स बूट में देखा गया। कई लोगों को यह फोटो बहुत ही अच्छी लगी तो वहीं कई ऐसे भी थे जिन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें चिड़िया तक कह दिया।

बता दें कि महिला दिवस के मौके पर प्रियंका चोपड़ा हुमा कुरैशी की हाउस पार्टी के लिए गई थीं। इस पार्टी में इस प्रियंका एक खास ड्रेस में नजर आई थीं।

पार्टी में प्रियंका ने ब्राउन कलर की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहन रखी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ बूट्स पहन रखे थे। साथ ही मैचिंग कलर का एक बैग ले रखा था।

प्रियंका के इस लुक की तस्वीरें सोशल मी़डिया पर जमकर वायरल हुई थीं। लोगों को प्रियंका का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था। उनके इस लुक को किसी ने कोकाकोला बोला तो किसी ने चिड़िया बताया था। अब प्रियंका के इस ड्रेस की कीमत सामने आई है, जो पक्का उनके फैंस जरूर जानना चाहते होंगे।

प्रियंका की यह स्टाइलिश ड्रेस ETRO ब्रांड की है, जिसकी कीमत $2,750 तकरीबन 1,90,155 रुपए है। बात करें प्रियंका के पूरे लुक की तो उन्होंने इस ड्रेस के साथ जो बूट्स पहने हैं वो CASADEI ब्रांड के हैं। इनकी कीमत $1,476 यानि 101789 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल