1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दिवाली पर नहीं पहननी साड़ी तो ट्राई करें एक्ट्रेसेस की ये फेस्टिव वेयर ड्रेसेस, ट्रेडिशनल के साथ मिलेगा मॉडर्न लुक

दिवाली पर नहीं पहननी साड़ी तो ट्राई करें एक्ट्रेसेस की ये फेस्टिव वेयर ड्रेसेस, ट्रेडिशनल के साथ मिलेगा मॉडर्न लुक

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 03, 2026 08:39 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 09:35 pm IST

अगर आप दिवाली पर साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह की फेस्टिव वेयर ड्रेसेस ट्राई कर सकती हैं, जिनसे आपको ट्रेडिशनल के साथ मिलेगा मॉडर्न लुक

दिवाली फेस्टिव आउटफिट्स- India TV Hindi
दिवाली फेस्टिव आउटफिट्स Image Source : INSTAGRAM

अगर आप इस बार दिवाली पर साड़ी नहीं बल्कि कुछ और ट्राई करना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए है। आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के फेस्टिव लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनके ये खूबसूरत आउटफिट्स ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।

दिवाली पर ट्राई करें ये फेस्टिव वेयर ड्रेसेस

हिना खान
Image Source : INSTAGRAM @REALHINAKHANहिना खान

  • हीना खान: हीना खान पर्पल कलर का ट्रेडिशनल लहंगा-चोली सेट पहने देख रही हैं। आजकल यह कलर काफी ट्रेंड में हैं। इसके कुर्ती और लहंगे के बॉर्डर पर सिल्वर और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और गोटा-पत्ती का काम किया गया है। साथ में मैचिंग पारदर्शी दुपट्टा है जिसके किनारे पर बॉर्डर दी गई है। आप अगर साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह का शरारा सेट पहन सकती हैं।

खुशी कपूर
Image Source : INSTAGRAM - @KHUSHIKAPOORखुशी कपूर

  • खुशी कपूर: खुशी कपूर ने केप स्टाइल गाउन पहना है जो दिवाली पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन में से एक है। इस आउटफिट पर सीक्वेंस, बीड्स और क्रिस्टल वर्क का काम किया गया है। डीप वी-नेकलाइम और शोल्डर पर केप-ड्रेप अटैच है, जो इसे एक इंडो-वेस्टर्न लुक देता है। अगर आप पेस्टल शेड में कोई विकल्प तलाश रही हैं तो कुछ इस तरह की डिजाइन आपके लिए परफ्केट हो सकती है

करीना कपूर
Image Source : INSTAGRAM - @RITUKUMARHQकरीना कपूर

  • करीना कपूर: करीना कपूर ने कॉरसेट ब्लाउज के साथ ड्रेप्ड साड़ी पहनी है। कॉरसेट एम्बेलिशड ब्लाउज पर एम्ब्रॉयडरी और जरी का काम है। ड्रेप में मेटैलिक फिनिश के साथ एक मैचिंग दुपट्टा शोल्डर से ड्रेप किया गया है। अगर आपको इंडो वेस्टर्न लुक में कुछ ट्राई करना है तो आप कुछ इस  तरह का विकल्प चूज़ कर सकती हैं।

  • पलक तिवारी: पलक तिवारी एक बेहद खूबसूरत मल्टी-कलर्ड लॉन्ग अनारकली ड्रेस पहने नज़र आ रही है। इसमें वर्टिकल स्ट्राइप्स में कई रंगों का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेडिशनल लुक के लिए आप कुछ इस तरह की स्टाइलिंग कर सकती हैं। 

प्रियंका चोपड़ा
Image Source : INSTAGRAM - @PRIYANKACHOPRAप्रियंका चोपड़ा - @priyankachopra

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।