1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Arya-Sayyeshaa Saigal Wedding Reception: चेन्नई में हुए वेडिंग रिसेप्शन में सायशा सहगल दिखीं खूबसूरत, पहनी थी पारंपरिक गुजराती साड़ी

Arya-Sayyeshaa Saigal Wedding Reception: चेन्नई में हुए वेडिंग रिसेप्शन में सायशा सहगल दिखीं खूबसूरत, पहनी थी पारंपरिक गुजराती साड़ी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2019 02:12 pm IST,  Updated : Mar 15, 2019 02:12 pm IST

Arya-Sayyeshaa Saigal Wedding Reception: दिलीप कुमार की नातिन और अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी सायशा सहगल ने 10 मार्च को साउथ इंडियन एक्टर आर्या से शादी की। जिसमें सायरा बानों ने भी शिरकत की। व

Arya-Sayyeshaa Saigal Wedding Reception- India TV Hindi
Arya-Sayyeshaa Saigal Wedding Reception Image Source : INSTRAGRAM

Arya-Sayyeshaa Saigal Wedding Reception: दिलीप कुमार की नातिन और अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' में नजर आ चुकी सायशा सहगल ने 10 मार्च को साउथ इंडियन एक्टर आर्या से शादी की। जिसमें सायरा बानों ने भी शिरकत की। वहीं 14 मार्च को चेन्नई में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी रखी। जिसमें सायरा काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

सायरा के लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर की पारंपरिक गुजराती साड़ी पहनी थी। इस गोल्डन-रेड साड़ी में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

इसके साथ लाइट मेकअप और डार्क रेड लिपस्टिक के साथ गले में हैवी चोकर के साथ मांग में सिंदूर भरे हुए थी।

इसके साथ ही हाथों में चूड़ा और माथे में छोटी सी लाल बिंदी उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रहा था।

वहीं आर्या के लुक की बात करें तो वह व्हाइट शर्ट के साथ क्रीम कलर के कोट-पैंट में काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।

गौरतलब है कि सायशा-आर्या की लव स्टोरी फिल्म गजनीकांत की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ी थी। कई महीनों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया।

17 साल बड़े एक्टर आर्या से सायशा सहगल ने रचाई शादी, रेड कलर के लहंगा में दिखीं खूबसूरत

निया शर्मा ने जाह्नवी कपूर की ड्रेस को किया कॉपी और फिर करना पड़ा ट्रोल का सामना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल