1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. 17 साल बड़े एक्टर आर्या से सायशा सहगल ने रचाई शादी, रेड कलर के लहंगा में दिखीं खूबसूरत

17 साल बड़े एक्टर आर्या से सायशा सहगल ने रचाई शादी, रेड कलर के लहंगा में दिखीं खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 06:55 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 06:55 pm IST

Sayyeshaa Saigal Bridal Look: दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal)  ने तमिल एक्टर आर्या से शादी कर ली। सायशा रेड कलर के लंहगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

sayyeshaa saigal - India TV Hindi
sayyeshaa saigal Image Source : INSTRAGRAM

Sayyeshaa Saigal Bridal Look: दिलीप कुमार (Dilip Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) की नातिन सायशा सहगल (Sayyeshaa Saigal)  ने तमिल एक्टर आर्या से शादी कर ली। शादी हैदराबाद से हुई । शादी के फंक्शन में सायरा बानो भी शामिल हुईं। सायशा रेड कलर के लंहगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

साशा के पूरे लुक की बात करें तो रेड कलर का लहंगा पहना था। जिसमें गोल्डन एब्राइड्री की गई थी। इसके साथ ही लाइट मेकअप के साथ डार्क रेड लिपस्टिक और हैवी गोल्डन ज्वैलरी पहने हुए नजर आईं। हथों में खूबसूरत चूड़े उनकी खूबसूरत कई गुना पड़ा रहे थे।

वहीं आर्या के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी हैंडसम नजर आ रहे थे।  

आपको बता दें, सायशा खुद भी एक टॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस हैं। वो फिल्म 'शिवाय' में अजय देवगन के साथ भी नजर आ चुकी हैं।

सायशा के पिता जाने-माने अभिनेता और प्रोड्यूसर सुमित सहगल हैं। सायशा सहगल आर्या ने साउथ की कई फिल्मों में साथ काम किया है। इन दिनों यह दोनों अपनी आने वाली फिल्म Kaapaan की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन केवी आनंद कर रहे हैं।

खास बात यह है कि सायाशा महज 21 साल ही हैं। वहीं आर्या उनसे उम्र में 17 साल बड़े हैं।

काश अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी-नीता सहित पूरी फैमिली ने पहनें सब्यसाची के डिजाइनर आउटफिट्स

71 साल की उम्र में स्टाइलिश अंदाज में आकाश अंबानी के वेडिंग रिसेप्शन में नजर आईं राजकपूर की हिरोइन सिमी ग्रेवाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल