1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. आकाश अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी-नीता सहित पूरी फैमिली ने पहनें सब्यसाची के डिजाइनर आउटफिट्स

आकाश अंबानी की शादी में मुकेश अंबानी-नीता सहित पूरी फैमिली ने पहनें सब्यसाची के डिजाइनर आउटफिट्स

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 04:36 pm IST,  Updated : Mar 11, 2019 05:01 pm IST

Ambani Wedding Look: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इस भव्य शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Akash Ambani Wedding- India TV Hindi
Akash Ambani Wedding

Ambani Wedding Look: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता 9 मार्च को शादी के पवित्र बंधन में बंधे। इस भव्य शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हर कोई अपने लुक में परफेक्ट दिखा। जहां एक ओर नीता अंबानी शादी में अपने लुक के कारण सुर्खियों बटोरती हुई नजर आईं।

नीता अंबानी खास तरह के लंहगे में नजर आईं। जो कि डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन में से है।  इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती देखते बन रही हैं। नीता अंबानी अपने बेटे की शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है। उनके लहंगे में हैवी एंब्रॉयडरी की गई है साथ ही उन्होंने ब्लाउज पर बहू और बेटे का भी नाम लिखवाया है।

वहीं मुकेश अंबानी भी नीता अंबानी के मैचिंग के शेरवानी और पायजामा पहन हुए नजर आएं। यह भी सब्यायाची के कलेक्शन से ही थी।

अब बात करते है ईशा अंबानी के लुक की। तो उन्होंने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। जिसके साथ हैवी ज्लैवरी और लाइट मेकअप में नडर आईं। वहीं उनके पति आनंद पीरामल क्रीम कलर के कुर्ता पायजमा में नजर आएं। दोनों के आउटफिट्स भी सब्यासांची कलेक्शन से थे।

अब बात करें दूल्हे बने आकाश अंबानी की तो वह भी सब्यसाची कलेक्शन के पिंक कलर के शेरवानी के साथ क्रीम कलर की चूड़ीदार पयजामी पहने हुए दिखे।

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता के रिसेप्शन में रेखा पर टिकी हर किसी की नजरें, अक्षय कुमार के साथ खिंचवाई Pics

आकाश अंबानी-श्लोका के रिसेप्शन में दिखा करिश्मा, मलाइका सहित इन एक्ट्रेस का ग्लैमर अवतार, देखें तस्वीरें

आकाश-श्लोका की रिसेप्शन पार्टी में पति संग ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल