1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कुछ चटपटा खाने का है मन तो बना लें मूंग दाल पकोड़े की चाट, नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस?

कुछ चटपटा खाने का है मन तो बना लें मूंग दाल पकोड़े की चाट, नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Oct 11, 2026 06:50 pm IST,  Updated : Oct 11, 2026 06:51 pm IST

अगर आपको शाम के समय कुछ चटपटा और टेस्टी खाने का मन कर रहा है तो आप मूंग दाल पकोड़े की चाट बना सकते हैं। यह स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

मूंग दाल पकोड़े की चाट- India TV Hindi
मूंग दाल पकोड़े की चाट Image Source : UNSPLASH

अगर शाम के समय कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो मूंग दाल के पकौड़ों की चाट एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं मूंग दाल के पकौड़ों की चटपटी चाट बनाने की आसान स्टेप बाय स्टेप रेसिपी।

मूंग दाल पकोड़े की चाट के लिए सामग्री

  • मूंग दाल आधा कप, अदरक1 इंच, हरी मिर्च 2, नमक स्वादानुसार, साबुत धनिया आधा छोटा चम्मच, सौंफ आधा छोटा चम्मच, हींग आधा छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम तेल 1।5 बड़ा चम्मच, तेल तलने के लिए

  • चाट के लिए सामग्री: हरी चटनी, लाल चटनी, मीठी चटनी , दही, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, मूली , हरा धनिया, अनार के दाने

मूंग दाल पकोड़े की चाट बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और 2 घंटे के लिए भिगो दें। तय समय के बाद पानी निकाल दें और कॉटन के कपड़े से पोछें। अब उसके बाद, दाल को ब्लेंडिंग जार में अदरक, हरी मिर्च और नमक के साथ डालें। बिना पानी डाले इसे पीस लें। इसे न तो बहुत बारीक और न ही बहुत मोटा पीसना है, बल्कि दरदरा रखना है, इस बात का ध्यान रखें।

  • दूसरा स्टेप: अब, इसे एक कटोरे में निकाल लें और हाथ से 2–3 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें, जब तक कि यह दिखने में हल्का और फूला हुआ न हो जाए। खल-बट्टे में साबुत धनिया और सौंफ को कूट लें, फिर इसमें हींग, हल्दी पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को दाल के बैटर में डालकर अच्छी तरह मिला लें। अगर आपको चने की दाल के पकोड़े बनाने हैं तो यह रेसिपी फॉलो करें

  • तीसरा स्टेप:  अब, तेल को गरम करें। अपने हाथों को गीला करें, बैटर का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गरम तेल में डालें। आंच को मीडियम रखें और दो बार में तलें। जब ये कुरकुरे और सुनहरे हो जाएं, तो इन्हें एक छलनी में निकाल लें। बाकी बचे हुए पकौड़ों को भी इसी तरह तल लें।

  • चौथा स्टेप: आपके कुरकुरे, हल्के और फूले हुए मूंग दाल के पकौड़े तैयार हैं। अब एक प्लेट में मूंग के पकोड़े रखें और उसके ऊपर हरी चटनी, लाल चटनी, मीठी चटनी , दही, काला नमक, भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाएं और ऊपर से मूली , हरा धनिया और अनार के दाने डालें। मूंग दाल पकौड़े चाट बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।