1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Akash Shloka Wedding Reception: आकाश-श्लोका की रिसेप्शन पार्टी में पति संग ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, देखें तस्वीरें

Akash Shloka Wedding Reception: आकाश-श्लोका की रिसेप्शन पार्टी में पति संग ट्रेडिशनल अवतार में पहुंचीं सोनाली बेंद्रे, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2019 10:37 am IST,  Updated : Mar 11, 2019 10:37 am IST

Akash Shloka wedding reception: कैंसर का इलाज करवा कर भारत लौटीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी यहां नजर आईं। पति गोल्डी बहल के साथ वो बेहद खुश लग रही थीं। वह काफी खूबसूरत लुक में नजर आ रही थी।

Sonali Bendre- India TV Hindi
Sonali Bendre Image Source : YOGEN SHAH

Akash Shloka wedding reception: मुकेश अंबानी की बेटे आकाश अंबानी 9 मार्च को अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधे। शादी के बाद 10 मार्च को नई बहू के स्वागत के लिए अंबानी परिवार ने मंगल पाठ रखा। साथ ही एक रिसेप्शन भी। जिसमें शादी की ही तरह कई नामी मेहमान शामिल होंगे। इस खास मौके पर रेखा, षय कुमार, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, ट्विंकल खन्ना, एकता कपूर, जितेंद्र, करिश्मा कपूर और सचिन तेंदुलकर जैसे कई सेलेब यहां आ चुके हैं। इनके अलावा कैंसर का इलाज करवा कर भारत लौटीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी यहां नजर आईं। पति गोल्डी बहल के साथ वो बेहद खुश लग रही थीं। वह काफी खूबसूरत लुक में नजर आ रही थी।

सोनाली के लुक की बात करें तो वह डिजाइनर अबु जानी और सदी घोसला द्वारा डिजाइन गोल्डन और मरून कलर के खूबसूरत सूट पैंट में नजर आईं। इसक साथ उन्होंने लाइट मेकअप के साथ डार्क रेड कलर की लिपस्टिक और डायमंड ज्वैलरी पहनी थी। वहीं पैरों पर गोल्डन जूती पहने हुए नजर आईं। इस लुक में सोनाली काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

सोनाली बेंद्रे शॉर्ट हेयर में नजर आईं. बता दें, कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उन्हें सिर के बाल मुंडवाने पड़े। बॉल्ड लुक लेते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।

आपको बता दें, सोनाली की कैंसर जर्नी बेहद प्रेरणादायी रही है। उनकी भी कैंसर से जंग खत्म नहीं हुई है। एक्ट्रेस का ट्रीटमेंट जारी है। उनका कहना है कि वक्त के साथ वे और बेहतर होती जा रही हैं।

नीता अंबानी का ये लहंगा है खास, लिखवाया बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता का नाम

Akash Ambani Wedding: एंटीलिया और जियो वर्ल्ड सेंटर की सजावट देख गदगद हो जाएगा आपका दिल, देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल