1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नीता अंबानी का ये लहंगा है खास, लिखवाया बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता का नाम

नीता अंबानी का ये लहंगा है खास, लिखवाया बेटे आकाश और बहू श्लोका मेहता का नाम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 10, 2019 09:57 am IST,  Updated : Mar 10, 2019 09:57 am IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी श्लोका मेहता से 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड, राजनीति, क्रिकेट के सभी बड़े दिग्गज मौजूद थे। शादी में मौजूद सभी गेस्ट के लिए खास इंतजाम किये गए थे। 

nita ambani- India TV Hindi
nita ambani

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने हीरा व्यापारी रसेल मेहता और मोना मेहता की बेटी श्लोका मेहता से 9 मार्च को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड, राजनीति, क्रिकेट के सभी बड़े दिग्गज मौजूद थे। शादी में मौजूद सभी गेस्ट के लिए खास इंतजाम किये गए थे। बता दें कि श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की शादी मुंबई के जियो सेंटर से की गई। साथ ही खास मेहमानों के लिए अंबानी परिवार का घर एंटीलिया में डिनर का खास इंतजाम रखा गया था। बता दें कि 11 मार्च को आकाश और श्लोका का वेडिंग रिसेप्शन होगा। इसमें कारोबार, स्पोर्ट्स से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी।

मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी की लागातर कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस शाही शादी में सभी एक से बढ़कर एक लग रहे हैं वहीं नीता अंबानी खास तरह के लंहगे में नजर आईं। इस आउटफिट में उनकी खूबसूरती देखते बन रही हैं। नीता अंबानी अपने बेटे की शादी में पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है।

उनके लहंगे में हैवी एंब्रॉयडरी की गई है साथ ही उन्होंने ब्लाउज पर बहू और बेटे का भी नाम लिखवाया है। अगर तस्वीर को गौर से देखें तो आकाश और श्लोका का नाम आसानी से देख सकेंगे। खास बात है कि इस शादी में ज्यादातर लोग पिंक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं।

नीता लहंगे के साथ हरे रंग की ज्वैलरी पहनी हुई हैं। जिसमें उन्होंने गले में हार,  इयरिंग्स और माथे पर टीक लगाया है। अपने इस लुक के लिए नीता अंबानी ने सिम्पल मेकअप रखा है। 

नीता अंबानी अपने बेटे की शादी में जमकर डांस करती दिखाई दी थी, इस दौरान पति मुकेश अंबानी भी शामिल थे। कुछ देर पहले इस शादी की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें श्लोका शादी के जोड़े में दिखाई दे रही हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी इस शादी में जमकर मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। 

कुछ देर पहले शाहरुख और रणबीर डांस वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में शाहरुख और रणबीर आकाश अंबानी में बाराती बनकर डांस करते दिखाई दे रहे थे। तीन दिनों चलने वाले इस फ्कंशन में कल यानी रविवार को रिसेप्शन रखा जाएगा जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स, लेकर उद्यागपति तक शामिल होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल