कृति सेनन पर्दे पर तो अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरती ही रहती है। लेकिन सोशल मीडिया पर भी वो एक्टिव रहती हैं और फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। अब उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने लुक्स से कहर बरपा दिया है। नवरात्रि के मौके पर उन्होंने अपना रॉयल एथनिक लुक फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। उनकी अदाएं फैंस को खूब पसंद आ रही है। वहीं डांडिया नाइट के लिए कृति के इस लुक को परफेक्ट माना जा रहा है।
कमाल की लग रही कृति सेनन
कृति ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें वो गोल्डन कलर के कुर्ते में नजर आ रही हैं। जिसे उन्होंने पर्पल कलर की पैंट के साथ पेयर किया है। लेकिन अट्रैक्शन का केंद्र कृति का दुपट्टा रहा। दुपट्टे के किनारों पर सुंदर कौड़ियों और मोतियों की सजावट की गई। इस लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए एक्ट्रेस ने चोकर नेकलेस और मैचिंग ईयरिंग्स भी कैरी किया है। हाथों में बैंग्लस और अंगुठी उनके लुक को और भी एन्हांस कर रही है।
कृति की तरह रखें मेकअप और हेयरस्टाइल
वहीं माथे पर छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार-चांद लगा रही है। मेकअप की बात की जाए तो उन्होंने न्यूड मेकअप रखा है। वहीं खुले बाल इस अटायर के साथ जच रहे हैं। कृति के इस लुक से इंस्पायर होकर आप डांडिया नाइट पर ऐसा गेटअप ले सकती है। ये आपको भी अट्रैक्टिव लुक दे सकता है।
फोटो शेयर करते हुए कृति ने क्या कहा
फोटो के बैकग्राउंड की बात करें तो इसमें खिले हुए गुलाबी रंग के बोगनवेलिया के फूल नज़र आ रहे हैं जो इस सेट और भी नेचुरल लुक दे रहे हैं। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए कृति ने लिखा- 'हमेशा बिंदी लगाने वाली लड़की'। सॉफ्ट लाइटिंग और न्यूड मेकअप में कृति काफी खूबसूरत नजर आईं। बता दें कि कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एथनिक लुक में कई और तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनसे आप डांडिया नाइट के लिए इंस्पिरेशन ले सकती हैं।