1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. महिला ने बताया सर्दियों में स्किन को ड्राई होने से कैसे बचाएं, शेयर किया होममेड ऑयल्स का बेहतरीन नुस्खा

महिला ने बताया सर्दियों में स्किन को ड्राई होने से कैसे बचाएं, शेयर किया होममेड ऑयल्स का बेहतरीन नुस्खा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Nov 03, 2026 10:15 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 10:15 pm IST

अगर आप सर्दियों में अपनी स्किन को ड्राई होने से बचाना चाहते हैं तो होममेड ऑयल्स के इस बेहतरीन टिप्स को ज़रूर फॉलो करें

सर्दियों में ड्राई स्किन से बचाव,- India TV Hindi
सर्दियों में ड्राई स्किन से बचाव Image Source : INSTAGRAM - HEALTHBYNEERUSEHRAWAT / UNSPLASH

सर्दियों के मौसम में स्किन तेजी से ड्राई होने लगती हैं। दरअसल, सर्दियों में हवा में नमी कम होने और ठंडी हवाओं के कारण त्वचा से प्राकृतिक तेल और नमी जल्दी सूखने लगती है, जिससे स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के नुस्खे आज़माते हैं। लेकिन स्किन थोड़ी देर बाद फिर से ड्राई होने लगती है। ऐसे में इंस्टाग्राम पर HealthByNeeruSehrawat नामक पेज से शेयर किए गए वीडियो में बताया गया है कि इस मौसम में अपनी स्किन को ड्राइनेस से बचाने के लिए आप किन ऑयल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं

मुलायम स्किन के लिए इस ऑयल्स नुस्खें का करें इस्तेमाल

ड्राई स्किन से छुटकारा दिलाने में नीम का तेल, कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल, सरसों का तेल और घी का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये सभी ऑयल्स नेचुरल मॉइस्चराइजर के रूप में काम करते हैं। चलिए जानते हैं ड्राई स्किन के लिए ये सभी ऑयल्स क्यों फायदेमंद हैं

  • नारियल तेल: नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन-ई त्वचा की गहराई में जाकर नमी को लॉक करते हैं और ड्राइनेस की समस्या को दूर करते हैं।

  • सरसों का तेल: सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है जो सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने का काम करती है। यह ऑयल शरीर की त्वचा का रूखापन दूर करने और फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए बेहतरीन है।

  • नीम का तेल: नीम के तेल में में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो रूखेपन की वजह से खुजली, रेडनेस या संक्रमण वाली स्थिति को कंट्रोल करने में मददगार हैं।

  • घी: घी त्वचा की प्राकृतिक चमक को लौटाता है और रूखेपन के कारण होने वाले झुर्रियों को कम करता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

नीम का तेल, कोल्ड-प्रेस्ड नारियल का तेल और सरसों का तेल बराबर मात्रा में मिलाएं, और इसमें थोड़ा सा गाय का घी भी डाल लें। रात के समय, इसे अपनी हथेलियों और तलवों पर अच्छी तरह मलें, फिर लूफा या ब्रश से रगड़ें। एक बूंद नाभि में और कानों के पीछे भी लगाएं। इसके अलावा चलिए जानते हैं फिटकरी और नीम की पत्तियों को मिलाकर स्किन पर लगाने से क्या होता है?इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।