1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेस्ट एक्टर अवार्ड जीतने के बाद रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को हग, देखें वीडियो

बेस्ट एक्टर अवार्ड जीतने के बाद रणवीर सिंह ने किया दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को हग, देखें वीडियो

 Published : Mar 20, 2019 09:28 am IST,  Updated : Mar 20, 2019 09:29 am IST

बेस्ट एक्टर अवार्ड के अनाउंसमेंट होने के बाद रणवीर सिंह उठे उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को हग किया उनके बाद रणबीर कपूर को भी हग किया।

Ranveer Singh hugs wife Deepika Padukone and Ranbir Kapoor- India TV Hindi
Ranveer Singh hugs wife Deepika Padukone and Ranbir Kapoor Image Source : INSTAGRAM

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में से एक हैं। 'पद्मावत' में उनके खिलजी के किरदार को बहुत सराहना मिली है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला है। कल रात मुबंई में हुए अवार्ड्स रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। अवार्ड के अनाउंसमेंट होने के बाद रणवीर उठे उन्होंने अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) को हग किया उनके बाद रणबीर कपूर(Ranbir kapoor) को भी हग किया। इसके बाद ही वह स्टेज पर अवार्ड लेने के लिए गए।

रणवीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अवार्ड लेने से पहले रणवीर सिंह रणबीर कपूर से मिलने के साथ आलिया भट्ट(Alia bhatt) से भी मिले।  अवार्ड जीतने के बाद रणवीर ने स्पीच दी और कहा- अपनी लीला, अपनी मस्तानी अपनी रानी से शादी कर ली, मैं तो सच में हीरो बन गया यार।

रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण को भी फिल्म पद्मावत के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। उन्होंने अपनी अवार्ड विनिंग स्पीच के दौरान अपने पति रणवीर सिंह को शुक्रिया कहा। दीपिका ने हमेशा रणवीर को उनके साथ होने के लिए शुक्रिया कहा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुोकण मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह संजय लीला बंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में दिखाई दी थीं। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह इस समय कपिल देव की बायोपिक 83 की तैयारी कर रहे हैं। 83 को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also read:

गौरी खान ने शेयर की शाहरुख खान और बेटे अबराम की फोटो

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अंधाधुन' 3 अप्रैल को होगी चीन में रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन