1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: जब रणवीर सिंह ने मारा भाग्यश्री के बेटे को जोरदार मुक्का, वीडियो वायरल

VIDEO: जब रणवीर सिंह ने मारा भाग्यश्री के बेटे को जोरदार मुक्का, वीडियो वायरल

 Published : Mar 18, 2019 08:01 am IST,  Updated : Mar 18, 2019 08:48 am IST

रणवीर सिंह ने अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी को अचानक से 'मुक्का' मार दिया। यह बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है लेकिन जब आपको इसके पीछे का माजरा पता चलेगा तो हैरानी नहीं हंसी से आप पेट पकड़ लेंगे। तो चलिए आपको बताते है कि आखिर क्यों रणवीर सिंह ने भाग्यश्री के बेटे को मुक्का मार दिया।

रणवीर सिंह- India TV Hindi
रणवीर सिंह

नई दिल्ली: रणवीर सिंह ने अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी को अचानक से 'मुक्का' मार दिया। यह बात सुनकर आपको हैरानी हो सकती है लेकिन जब आपको इसके पीछे का माजरा पता चलेगा तो हैरानी नहीं हंसी से आप पेट पकड़ लेंगे। तो चलिए आपको बताते है कि आखिर क्यों रणवीर सिंह ने भाग्यश्री के बेटे को मुक्का मार दिया। बता दरअसल यह है अभिमन्यु दसानी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता तैयार हो गई है। और फिल्म के प्रमोशन में वह काफी बिजी हैं और इस बिजी शेड्यूल में से ही वह रणवीर सिंह के पास पहुंचे।

जैसा कि आपको पता है सुपर एनर्जेटिक रणवीर सिंह कैसे पीछे रह सकते हैं। उन्होंने फिल्म का नाम मर्द को दर्द नहीं होता जानकर सोचा जरा चेक ही कर लिया जाए, लेकिन अभिमन्यु को नहीं पता था कि रणवीर सिंह उन पर भारी पड़ जाएंगे।

रणवीर और अभिमन्यु का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसे खुद अभिमन्यु ने शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने अभिनेता को मुक्का मारा और यह कहा कि फ्रिक करने की बात नहीं हैं क्योंकि मर्द को दर्द नहीं होता है। बता दें कि अभिमन्यु फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' की प्रमोशन के लिए यह सब कर रहे थे।

फिल्म में उनके अलावा राधिका मदान और गुलशन देवैया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी की बात करे तो बता दें कि फिल्म के मुख्य किरदार (अभिमन्यु) के पास ऐसी शक्तियां जो उसे बाकी लोगों से अलग खड़ा करती है। एक तरह से अभिनेता को फिल्म में एक डिसऑर्डर किरदार में दिखाया जाएगा जिससे उसे किसी भी तरह का दर्द महसूस नहीं होता है। फिल्म आगामी 21 मार्च को रिलीज होगी।  

रिलीजिंग से पहले इसे कई फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली थी जहां इसकी जमकर तारीफ की गई। इसी के चलते अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता ने फिल्म में सभी खतरनाक स्टंट अपनी जान पर खेलकर खुद ही किए हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक वसन बाला हैं। फिल्म के निर्माता आरएसवीपी के रोनी स्क्रूवाला हैं।

इससे पहले अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) ने कहा था - 'मुझे मम्मी को टीवी पर देखना बिल्कुल पसंद नहीं था। मैं उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव और पोजेसिव था कि उन्हें किसी और के साथ देख नहीं सकता था। मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि वह मेरी मां हैं और उन्हें मेरे साथ होना चाहिए। फिल्में मेरी मां को मुझसे दूर लेकर जा रही थीं। कई दिनों तक मुझे फिल्मों से नाराजगी भी हुई।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन