1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की बढ़ती नजदीकियों से अनन्या पांडे हैं नाराज़?

कार्तिक आर्यन-सारा अली खान की बढ़ती नजदीकियों से अनन्या पांडे हैं नाराज़?

 Published : Mar 28, 2019 10:02 am IST,  Updated : Mar 28, 2019 10:02 am IST

पिछले कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) खूब सुर्खियों में हैं।

Kartik Aaryan, Sara Ali Khan- India TV Hindi
Kartik Aaryan, Sara Ali Khan Image Source : INSTAGRAM

पिछले कुछ दिनों से कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) खूब सुर्खियों में हैं। पहले सारा ने 'कॉफी विद करण 6' में कहा कि वह कार्तिक के साथ डेट पर जाना चाहती हैं। उसके बाद दोनों को इम्तियाज अली ने अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया, जिसकी शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। शूटिंग के दौरान के कुछ वीडियो सामने आए, जिनमें कार्तिक और सारा एक-दूसरे के करीब नज़र आ रहे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की नजदीकियों की वजह से न सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत बल्कि अनन्या पांडे भी नाराज़ हैं। दअरसल, ऐसी खबरें आई थीं कि कार्तिक और अनन्या एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में 'पति, पत्नी और वो' के रीमेक में काम भी कर रहे हैं।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और अनन्या कुछ दिनों से रिलेशनशिप में हैं और कार्तिक और सारा की बढ़ती नजदीकियों से अनन्या परेशान हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक और अनन्या का रिश्ता अभी खराब दौर से गुज़र रहा है। अनन्या ने इस बारे में कार्तिक से बात भी की है और दोनों अपने रिश्ते को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।

कुछ समय पहले सारा और सुशांत की नजदीकियों की भी खबर आई थी। कहा जा रहा था कि सुशांत के जन्मदिन पर सारा हैदराबाद से मुंबई उन्हें सरप्राइज देने आई थीं। हालांकि कार्तिक संग सारा की बढ़ती नजदीकियां सुशांत को पसंद नहीं आईं और सुशांत ने इंस्टाग्राम पर सारा को अनफॉलो कर दिया है।

Also Read:

साहिर लुधियानवी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण ने तापसी पन्नू को किया रिप्लेस?

कंगना रनौत की 'थलाइवी' की शूटिंग जुलाई में होगी शुरू

वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने बनाया कटरीना कैफ फैन क्लब, एक्ट्रेस को दिया अवॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन