कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के बॉलीवुड में लगभग सबसे अच्छे संबंध हैं। हालांकि उनके करियर के शुरुआती दौर में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) ने 'We hate Katrina Kaif' क्लब बनाया था। हाल ही में वरुण ने 'कॉफी विद करण 6' में कहा था कि पहले सलमान खान उन पर और अर्जुन पर बहुत ध्यान देते थे, लेकिन जब कटरीना उनकी ज़िंदगी में आईं तो उन्होंने उनपर ध्यान देना बंद कर दिया था। इसके बाद वरुण और अर्जुन ने यह क्लब बनाया था। हालांकि अब काफी समय बीत गया है और दोनों ने मिलकर अब कटरीना कैफ फैन क्लब बनाया है। साथ ही उन्होंने कटरीना को डैलमेशियन ट्रॉफी भी दिया।
Related Stories
अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वरुण और कटरीना संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ''मैं और वरुण नया फैन क्लब #WeLoveKK शुरू कर रहे हैं। हम कटरीना को बिना किसी कारण अवॉर्ड दे रहे हैं।''
यह तस्वीर देख कटरीना अपनी हंसी रोक नहीं पाईं और उन्होंने कमेंट किया- ‘Hahahahhahahahaaa’. कटरीना के अलावा आरती शेट्टी ने अर्जुन से पूछा कि क्या वरुण ने उन्हें तस्वीर में FirstClass लिखने के लिए मजबूर किया या उन्होंने खुद से ऐसा लिखा। आपको बता दें कि FirstClass वरुण की फिल्म 'कलंक' का नया गाना है।


अर्जुन की बात करें तो मलाइका अरोड़ा संग उनकी शादी की खबरें चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 19 अप्रैल को क्रिश्चियन वेडिंग करेंगे। शादी में दोनों के परिवार के अलावा करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी मौजूद होंगे। उनकी गेस्ट लिस्ट में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम भी है।
''कॉफी विद करण 6' में अर्जुन ने कहा था कि वह शादी के लिए तैयार हैं।
उनके फिल्मी करियर की बात करें तो वह फिलहाल 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके अलावा वह परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नज़र आएंगे।
Also Read:
साहिर लुधियानवी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण ने तापसी पन्नू को किया रिप्लेस?