तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने हाल ही में मज़ाक करते हुए कहा था कि वह ऋतिक रोशन के लिए नो-किसिंग क्लॉज तोड़ने के लिए तैयार हैं और अब उन्होंने कहा है कि वह बॉलीवुड से विक्की कौशल (Vicky Kaushal) को डेट करना पसंद करेंगी। विक्की 'राज़ी' और 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता के बाद स्टार बन गए हैं।
Related Stories
एक पोर्टल से बातचीत में तमन्ना ने #MeToo मूवमेंट के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा- ''बहुत से लोगों पर कई तरह के आरोप लगाए गए। इस मूवमेंट का मकसद यही था कि लोग अपना अनुभव शेयर करें, अपनी कहानी बताएं और ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए। हालांकि मेरे ख्याल से इस मूवमेंट ने अपनी धार खो दी क्योंकि बहुत लोगों के लिए यह पीआर का खेल बन गया था। इस मूवमेंट को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए था और इसे और गंभीरता से लिया जाना चाहिए था।''
तमन्ना ने यह भी कहा था कि वह साजिद खान के साथ काम करने में कंफर्टेबल थीं। आपको बता दें कि साजिद पर भी इस मूवमेंट के तहत यौन शोषण के आरोप लगे थे। ''उन्होंने मेरे साथ कभी बुरा बर्ताव नहीं किया और मैं उनके साथ काम करने में सहज महसूस कर रही थी। सबका अलग अनुभव होता है।''
फिलहाल विक्की एक हॉरर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा वह उधम सिंह की बायोपिक में भी नज़र आएंगे।
Also Read:
साहिर लुधियानवी की बायोपिक में दीपिका पादुकोण ने तापसी पन्नू को किया रिप्लेस?