1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विक्की कौशल ने बताया अपने बेस्ट ऑन-स्क्रीन किस के बारे में, आलिया भट्ट नहीं हैं इसका जवाब

विक्की कौशल ने बताया अपने बेस्ट ऑन-स्क्रीन किस के बारे में, आलिया भट्ट नहीं हैं इसका जवाब

 Published : Mar 25, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Mar 25, 2019 04:48 pm IST

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फिल्म 'मसान' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मेघना गुलज़ार की 'राज़ी' और राजकुमार हिरानी की 'संजू' से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली।

Vicky Kaushal- India TV Hindi
Vicky Kaushal Image Source : INSTAGRAM

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने फिल्म 'मसान' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। मेघना गुलज़ार की 'राज़ी' और राजकुमार हिरानी की 'संजू' से उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिली। उन्होंने 'राज़ी' में आलिया भट्ट और 'मनमर्जियां' में तापसी पन्नू को किस किया था, लेकिन जब उनसे उनके फेवरेट ऑन-स्क्रीन किस के बार में पूछा गया तो उन्होंने श्वेता त्रिपाठी का नाम लिया। आपको बता दें कि विक्की ने 'मसान' में श्वेता के साथ काम किया था।

उन्होंने कहा- ''मसान में श्वेता के साथ मेरा अभी तक का बेस्ट ऑन स्क्रीन किस है। सीन में दो वर्जिन पहली बार प्यार के लम्हों को एंजॉय कर रहे थे। वो किस करने में नर्वसनेस थी।''

शो में विक्की ने उस समय के बारे में भी बताया जब उन्हें इंडस्ट्री में पहचान मिलने लगी थी। उन्होंने कहा- ''राज़ी और संजू के बीच ऐसा हुआ। शायद संजू के बाद...लोग मुझे मेरे या मेरे कैरेक्टर के नाम से पुकारने लगे थे। मुझसे ज्यादा लोग सेल्फी मांगने लगे थे। लोग अचानक पूछ बैठते थे- 'How's the josh?'''

विक्की ने 2019 की शुरुआत में सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' दी थी। फिल्म 29 सितंबर, 2016 में भारतीय सेना द्वारा लाइन ऑफ कंट्रोल पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। 

फिलहाल विक्की एक हॉरर फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर हैं। इसके अलावा वह उधम सिंह की बायोपिक में भी नज़र आएंगे।

 

 

 

IPL 2019: मैच में शाहरुख खान और जुही चावला ने केकेआर को ऐसे किया चियर, देखें Photos

IPL 2019: मैच में शाहरुख खान और जुही चावला ने केकेआर को ऐसे किया चियर, देखें Photos

IPL 2019: मैच में शाहरुख खान और जुही चावला ने केकेआर को ऐसे किया चियर, देखें Photos

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन