1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, विक्की कौशल ने वरुण-आलिया के 'कलंक' के इस गाने पर जमकर लगाए ठुमके

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, विक्की कौशल ने वरुण-आलिया के 'कलंक' के इस गाने पर जमकर लगाए ठुमके

 Published : Mar 24, 2019 04:49 pm IST,  Updated : Mar 24, 2019 04:56 pm IST

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, विक्की कौशल ने आलिया भट्ट-वरुण धवन के कलंक फिल्म का गाना बाकी सब फर्स्ट क्लास पर जमकर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर इस गाने में बॉलीवुड के दूसरे सितारों के डांस भी वायरल हो रहे हैं। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि वरुण और आलिया के दोस्त इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहते हैं।

दीपिका पादुकोण, रणवीर...- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, विक्की कौशल

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, विक्की कौशल ने आलिया भट्ट-वरुण धवन के कलंक फिल्म का गाना बाकी सब फर्स्ट क्लास पर जमकर ठुमके लगाए। सोशल मीडिया पर इस गाने में बॉलीवुड के दूसरे सितारों के डांस भी वायरल हो रहे हैं। इससे आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि वरुण और आलिया के दोस्त इस फिल्म को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहते हैं। बता दें कि शनिवार की रात फिल्मफेयर अवार्ड 2019 का आयोजन किया गया इस मौके पर सभी बॉलीवुड सेलेब्स वहां मौजूद थे। ये वीडियो तब कि है जब सभी सेलेब्स वैनिटी वैन में आपस में मस्ती कर रहें थे तभी दीपिका, रणवीर, विक्की वैनिटी में वरुण और आलिया के कलंक के गाने पर डांस करने लगे। बता दें कि कलंक के अभी तक दो गाने रिलीज हो चुके हैं पहला गाना 'घर मोरे परदेसिया' और दूसरा 'बाकी सब फर्स्ट क्लास है'।

इससे पहले वरुण की दोस्त श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही भी इस गाने पर डांस कर चुकी है।

बता दें कि फिल्मफेयर अवार्ड 2019 में वरुण धवन मौजूद नहीं थे लेकिन उन्होंने यह डांस देखने के बाद इस वीडियो को सोशल अकाउंट पर इस कैप्शन के साथ शेयर किया.. रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल आप सब सच में फर्स्ट क्लास हैं। मेरे गाने पर आप लोगों को डांस करते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। दिन में इस गाने पर डांस करना अच्छा था लेकिन रात में इस गाने पर डांस करते देखना अलग ही अनुभव है।

कलंक मल्टी स्टारर फिल्म में आलिया-वरुण के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, आदित्य राय कपूर और माधुरी दीक्षित अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त 20 वर्षों के बाद एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैंl उनके साथ सितारों की इस भीड़ में कियारा आडवाणी और कुणाल खेमू भी हैं। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की कहानी राजा-रजवाड़ों और उनकी रियासतों की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन