1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दीपावली पर सीएम योगी का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवारों को सौंपा सब्सिडी का चेक

दीपावली पर सीएम योगी का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवारों को सौंपा सब्सिडी का चेक

 Reported By: Ruchi Kumar,  Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 03, 2026 05:25 pm IST,  Updated : Nov 03, 2026 06:06 pm IST

सीएम योगी ने PMUY के अंतर्गत 1.89 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का चेक सौंपा है।

सीएम योगी का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा- India TV Hindi
सीएम योगी का महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा Image Source : REPORTER INPUT

दीपावली पर सीएम योगी ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम योगी ने PMUY के अंतर्गत 1.89 करोड़ से ज्यादा पात्र परिवारों को नि:शुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की सब्सिडी का चेक सौंपा है। सीएम योगी ने राज्य में 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। इसके तहत लगभग 18.9 लाख पात्र परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराने के लिए 1,500 करोड़ रुपये का सब्सिडी पैकेज दिया गया है।

राज्य सरकार ने मुफ्त LPG रिफिल देने के लिए 1,500 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिससे महिलाओं और कम आय वाले परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के 18.9 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा। 

सीएम योगी ने डबल इंजन सरकार का किया जिक्र

मुख्यमंत्री योगी ने मौजूदा सरकार के कल्याणकारी दृष्टिकोण की तुलना पिछली सरकारों से करते हुए कहा कि 'डबल इंजन' सरकार वंशवादी राजनीति के बजाय जन स्वास्थ्य, महिलाओं की गरिमा और खाना पकाने के लिए स्वच्छ ईंधन को प्राथमिकता देती है। यह पहल विशेष रूप से 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' पर केंद्रित है।

त्योहारों में बजट रहे संतुलित

राज्य भर में योजना के लाभार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वंचित परिवारों को वापस उन पारंपरिक चूल्हों का इस्तेमाल न करना पड़े जिनसे धुआं निकलता है। यह आर्थिक मदद विशेष रूप से इसलिए दी गई है ताकि त्योहारों के महंगे मौसम में परिवारों का बजट संतुलित रहे और ग्रामीण तथा कम आय वाली महिलाओं को तुरंत आर्थिक सहारा मिल सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि इस वितरण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी के कारण त्योहारों की खुशी कम न हो, और उत्तर प्रदेश के हर गरीब घर तक सुविधा की रोशनी पहुंचे।

माताओं, बहनों को बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और सम्मान 

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "जब सरकार की प्राथमिकता अपना ही परिवार हो, तो प्रशासन की नीतियों के कारण गरीब परिवारों की तकलीफें अनदेखी रह जाती हैं। उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार के समय भी यही स्थिति थी। परिवारवाद की राजनीति के बीच, लाखों माताओं और बहनों को अपना जीवन धुएं से भरी रसोई में बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा। पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में, 'डबल इंजन' सरकार ने परिवारवाद के बजाय जन-कल्याण को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की रसोई तक स्वच्छ ईंधन पहुंचाया गया है, जिससे हमारी माताओं और बहनों को बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और सम्मान मिला है।"

ये भी पढ़ें: 

गाजियाबाद में इन 11 स्थानों पर ही बिकेंगे ग्रीन पटाखे, 5 से 7 नवंबर तक होगी बिक्री, नोट कर लें जगहों की लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।