जोनस ब्रदर्स का Sucker गाना लोगों को काफी पसंद आया है। अब म्यूजिक लवर्स के लिए एक खुशखबरी है। इस गाने की सफलता के बाद जोनस ब्रदर्स एक बार फिर साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। नए गाने की खबर किसी और ने नहीं खुद प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने शेयर की है। जोनस ब्रदर्स का नया गाना इस शुक्रवार को रिलीज होने वाला है।
Related Stories
Sucker गाने के सफलता के बाद जोनस ब्रदर्स के फैन्स को उनके नए गाने का बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार इस शुक्रवार को खत्म हो जाएगा। इस गाने का नाम Cool है।
Sucker गाने के लिए जोनस ब्रदर्स 6 साल बाद साथ आए थे। इस गाने में निक के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। वहीं जो जोनस और केविन जोनस अपनी मंगेतर के साथ नजर आ रहे हैं।
गाने के रिलीज होने से पहले प्रियंका ने म्यूजिक वीडियो की छोटी-सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- पहली बार हम दोनों साथ में काम कर रहे हैं। मगर मुझे कुछ पलों के लिए भी नहीं लगा की हम काम कर रहे हैं। फैमिली के साथ यह एक फन अफेयर है।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बॉलीवुड फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ जायरा वसीम और फरहान अख्तर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होने जा रही है।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने तलाक की खबर छापने वाली यूएस मैगजीन पर ठोकेंगे मुकदमा