1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तलाक की खबर छापने वाली यूएस मैगजीन पर ठोकेंगे मुकदमा

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस तलाक की खबर छापने वाली यूएस मैगजीन पर ठोकेंगे मुकदमा

 Published : Apr 02, 2019 11:43 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 11:44 pm IST

यूएस मैगजीन ने खबर छापी थी कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अलग हो रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और...- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  Image Source : TWITTER

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस यूएस मैगजीन के खिलाफ मुकदमा करने को तैयार हैं। मैगजाीन ने खबर छापी थी कि प्रियंका और निक शादी के 117 दिन में ही अलग होने जा रहे हैं। ओके नाम की मैगजीन ने सोर्स के हवाले से खबर छापी थी कि दोनों में हर रोज लड़ाई हो रही है। दोनों काम, पार्टी और साथ रहने हर चीज के लिए लड़ रहे हैं। दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली और अब वो भुगत रहे हैं। उनकी शादी खतरे में हैं। 

अब एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मैगजीन पर झूठी खबर फैलाने के आरोप में केस ठोंकने वाले हैं। प्रियंका के करीबी ने कहा है- एक बार प्रियंका ठान ले तो उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। प्रियंका अब लीगल टीम से बात कर रही हैं और इस मैगजीन को घुटनों पर ले आएंगी।

प्रियंका के एक दोस्त के हवाले से एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने छापा है- मैं उन दोनों से पिछले हफ्ते मिली। प्रियंका और निक का रिश्ता बहुत अच्छा है। 

बता दें ओके मैगजीन में छपी खबर को प्रियंका ने सोशल मीडिया पर खूब शेम किया। इस तरह से ये मैगजीन प्रियंका की इमेज खराब कर रही थी।

बता दें, ओके मैगजीन ने यह भी छापा था कि निक को लगता है कि प्रियंका से शादी करना ठीक नहीं हुआ। प्रियंका की तरफ से निक को कंट्रोल किया  जाता है। कहा गया कि निक को प्रियंका से शादी से पहले उनके टेम्पर के बारे में भी नहीं पता था।

यह पहली बार नहीं है जब यूएस मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को टारगेट किया है। इससे पहले द कट मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को ग्लोबल स्कैम आर्टिस्ट कहा था। काफी बवाल होने के बाद मैगजीन ने वो आर्टिकल हटा दिया था।

इसे भी पढ़ें-

एवेंजर्स एंडगेम के सुपरहीरो थॉर ने इंडियन फैन को दिया ये मैसेज

मार्वल यूनिवर्स में जल्द शामिल होगा एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी का सुपरहीरो

अमेरिकी रैपर निप्से की श्रद्धांजलि सभा में मची भगदड़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन