1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. अमेरिकी रैपर निप्से की श्रद्धांजलि सभा में मची भगदड़, कई लोग हुए घायल

अमेरिकी रैपर निप्से की श्रद्धांजलि सभा में मची भगदड़, कई लोग हुए घायल

 Published : Apr 02, 2019 07:23 pm IST,  Updated : Apr 02, 2019 07:23 pm IST

दिवंगत अमेरिकी रैपर निप्से हसल के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है।

निप्से हल- India TV Hindi
निप्से हल Image Source : INSTAGRAM

लॉस एंजेलिस: दिवंगत अमेरिकी रैपर निप्से हसल के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादातर लोग वहां भगदड़ मचने की वजह से घायल हुए। सीएनएन ने लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के एक ट्वीट के हवाले से कहा, "निप्से हसल की श्रद्धांजलि सभा में हमारे कर्मचारी मौके पर हैं और वहां मौजूद सभी लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।"

इसके अनुसार, "मौके पर फायरिंग होने की खबरें सच नहीं लग रही। पुलिस को जनता से दिवंगत रैपर के श्रद्धांजलि स्थल के आस-पास के क्षेत्र को खाली करने के लिए कहना पड़ा। रैपर की रविवार दोपहर उनके हाइड पार्क स्टोर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।"

एलएपीडी ने कहा, "भगदड़ में हम भी घायल हो गए और वहां कानून व्यवस्था लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।"

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल रूही सिंह ने शराब के नशे में पुलिसवालों से की बदतमीजी, FIR दर्ज

Birthday Special: कपिल शर्मा के रिएलिटी शो जीतने से लेकर कॉमेडी किंग बनने तक का सफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन