1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. यूट्यूब पर टी-सीरीज से पिछड़ने के बाद प्यूडीपाई ने भारत की आलोचना की

यूट्यूब पर टी-सीरीज से पिछड़ने के बाद प्यूडीपाई ने भारत की आलोचना की

 Published : Apr 01, 2019 06:24 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 06:24 pm IST

प्यूडीपाई और टी-सीरीज के बीच लड़ाई लंबे समय से है लेकिन टी-सीरीज ने आखिरकार पिछले महीने ज्यादा सब्सक्राइबर बनाते हुए यह रेस जीत ली।

YouTube-Pewdiepie - India TV Hindi
YouTube-Pewdiepie 

लॉस एंजेलिस: दुनिया के नंबर एक के यूट्यूब चैनल की रेस में भारतीय फिल्म और म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज से पीछे होने के बाद स्वीडिश यूट्यूब स्टार प्यूडीपाई ने भारत की आलोचना करते हुए देश में गरीबी और जाति प्रथा पर उंगली उठाई है। प्यूडीपाई उर्फ फेलिक्स एरविड उल्फ जेलबर्ग ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो बनाया है जिसमें उन्होंने टी-सीरीज पर पाइरेटेड गाने बेचने का आरोप लगाया है।

वीडियो में उन्होंने एक नए लेख का भी उल्लेख किया है जिसमें कहा गया है कि टी-सीरीज प्रमुख होंको भूषण कुमार पर कर चोरी के मामले में जांच चल रही है। प्यूडीपाई ने कहा, "भारत को यूट्यूब का पता चल गया है. अब आप यह कैसे पता करेंगे कि जाति प्रथा कैसे खत्म करें. शायद वे सभी विज्ञापन आपकी रेंगती गरीबी की समस्या सुलझा दें।"

दोनों चैनलों के बीच लड़ाई लंबे समय से है लेकिन टी-सीरीज ने आखिरकार पिछले महीने ज्यादा सब्सक्राइबर बनाते हुए यह रेस जीत ली।

Also Read:

निक जोनस ने साइन लैंग्वेज में सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को कहा I Love You

आकाश अंबानी की शादी में मौनी रॉय ने की ये शर्मनाक हरकत, सिक्योरिटी गार्ड ने रंगे हाथ पकड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन