1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तलाक की खबरों की बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जोनस परिवार संग शेयर की तस्वीर

तलाक की खबरों की बीच प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर जोनस परिवार संग शेयर की तस्वीर

 Published : Mar 31, 2019 01:31 pm IST,  Updated : Mar 31, 2019 01:56 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरों के बीच प्रियंका ने अपनी एक फोटो जोनस फैमिली के साथ शेयर किया है। इस फोटो को प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तलाक की खबरों के बीच प्रियंका ने अपनी एक फोटो जोनस फैमिली के साथ शेयर किया है। इस फोटो को प्रियंका ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है कि ''पहली बार मैं जोनसब्रदर्स के कॉन्सर्ट में आईं हूं। साथ ही हैशटैग फैमिली और लव के साथ इस तस्वीर को शेयर किया है।''

priyanka chopra
priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल दिसंबर में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी को अभी चार महीने ही हुए हैं और उनके तलाक की खबरें आने लगी हैं। एक इंटरनेशनल पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक तलाक ले रहे हैं। प्रियंका का स्वभाव कंट्रोल करने वाला है और वह बहुत जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं और इसी कारण उनका तलाक हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक- ''दोनों हर बात पर लड़ाई करते हैं- काम, पार्टी, साथ में समय बिताना। दोनों ने जल्दबाज़ी में शादी की और अब वह उसकी कीमत चुका रहे हैं।''

रिपोर्ट के मुताबिक- "निक को लगता था कि अभिनेत्री शादी के बाद शांत और सहज हो जाएंगी, लेकिन हाल ही में निक उनपर बंदिशें लगाते दिखाई दिए। वह जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं, जिसके बारे में निक नहीं जानते थे। वहीं निक का परिवार भी शादी को खत्म करने के लिए कह रहा है क्योंकि उन्हें शुरुआत में लगा था कि प्रियंका एक परिपक्व महिला है, जो घर बसाने और बच्चे पैदा करने के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें अब लगता है कि वह पार्टी करने वाली एक लड़की है, जो ऐसे बर्ताव करती है जैसे वह 21 साल की हो।''

हालांकि प्रियंका के प्रतिनिधि ने इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने इन खबरों को अफवाह करार दिया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन