1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कटरीना कैफ मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की फोटो

कटरीना कैफ मालदीव में मना रही हैं छुट्टियां, शेयर की फोटो

 Published : Apr 04, 2019 07:00 am IST,  Updated : Apr 04, 2019 07:00 am IST

कटरीना कैफ इन दिनों मालदीव में हैं। जहां वह छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने मालदीव की फोटो भी शेयर की है।

Katrina kaif- India TV Hindi
Katrina kaif Image Source : INSTAGRAM

कटरीना कैफ(katrina kaif) अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म करके अब छुट्टियों पर निकल गई हैं। वह इन दिनों मालदीव में हैं। कटरीना ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज भी शेयर की हैं। फेमस सेलिब्रिटी हेयर और मेकअप स्टाइलिस्ट डेनियल बाउर ने कटरीना के साथ एक फोटो शेयर की है।

डेनियल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- मालदीव ने गुड नाइट। फोटो में देखकर लग रहा है कि कटरीना और मालदीव में आराम कर रही हैं। इन फोटोज में कटरीना ने बहुत कम मेकअप किया हुआ है। इसके साथ ही कटरीना कैफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी मालदीव की कुछ वीडियो शेयर की है।

कटरीना कैफ अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेती हैं। वह आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थी। उनकी एक्टिंग को सभी ने सराहा था। फिल्म में शाहरुख और कटरीना के साथ अनुष्का शर्मा भी। अब कटरीना सलमान खान के साथ फिल्म भारत में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान और कटरीना के साथ सुनील ग्रोवर, तब्बू और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। कटरीना कैफ और सलमान खान तीसरी बार अली अब्बास जफर के साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

कैंसर के इलाज के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे इरफान खान ने शेयर किया पोस्ट 

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीजिंग डेट में बदलाव, अब इस होगी फिल्म रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन