सलमान खान(Salman khan) के भांजे आहिल शर्मा सभी की अटेंशन पाने में माहिर है। सलमान खान और नाना सलीम खान(Salim khan) के साथ खेलते हुए आहिल की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। आहिल के बर्थ डे की एक वीडियो अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें सलीम खान आहिल का बर्थ डे केक काटते नजर आ रहे हैं और आहिल उनके साथ बैठे हुए हैं।
Related Stories
अर्पिता और आयुष शर्मा का बेटा आहिल शर्मा 30 मार्च को 3 साल का हो गया है। जिसके बर्थ डे की एक वीडियो अर्पिता ने शेयर की है। वीडियो में नानू सलीम खान के साथ बेटे आहिल केक को देखकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- नानू आहिल का बर्थ डे मना रहे हैं।
सलमान खान ने अपने भांजे आहिल का बर्थ डे पानवेल के फार्महाउस पर सेलिब्रेट किया था। उनके लिए एक मेला लगाया था। जिसमें डोनल्ड डक, विनी द पू जैसे कई कार्टून केरेक्टर और झूले लगाए गए थे। जहां सभी लोग बर्थ डे में मस्ती कर रहे थे वहीं सलमान खान बच्चों की तरह डांस कर रहे थे।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
कैंसर के इलाज के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे इरफान खान ने शेयर किया पोस्ट
सोनाक्षी सिन्हा इस दिन से सलमान खान के साथ शुरू करेंगी 'दबंग 3' की शूटिंग