1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बॉस सीजन 13 को लेकर हुआ खुलासा, लोकेशन के साथ होगा ये बड़ा बदलाव: रिपोर्ट

बिग बॉस सीजन 13 को लेकर हुआ खुलासा, लोकेशन के साथ होगा ये बड़ा बदलाव: रिपोर्ट

 Published : Apr 06, 2019 09:25 am IST,  Updated : Apr 06, 2019 09:25 am IST

टीवी का सबसे पॉपुलर और शो 'बिग बॉस' जल्द ही अपना सीजन 13 लेकर आने वाला है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो का लोकेशन बदल दिया गया है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

टीवी का सबसे पॉपुलर और शो 'बिग बॉस' जल्द ही अपना सीजन 13 लेकर आने वाला है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार शो का लोकेशन बदल दिया गया है। शो के डॉयरेक्टर ओमंग कुमार ने बताया है अभी तक बिग बॉस के सारे सीजन लोनावाला में शूट किये जाते थे लेकिन शो का सीजन 13 के लिए हमने खास लोकेशन का इंतजाम किया है।​

टेलीविजन के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की चर्चा अब शुरू हो चुकी है। खबर है कि नया सीजन पुरानी जगह पर न शूट होकर किसी नए जगह पर शूट किया जाएगा। इससे पहले इस रियलिटी शो की शूटिंग हिल स्टेशन पर होती थी। इसी वजह से ज्यादातर लोनावला(महाराष्ट्र) में शो की शूटिंग होती रही है।

मेकर्स ने इस बार रियलिटी शो के लिए नई लोकेशन फाइनल की है। एक इंटरटेनमेंट पोर्टल के अनुसार ओमंग कुमार ने कंफर्म भी किया है कि शो नए लोकेशन की तलाश भी की जा रही है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। 

एक इंटरव्यू के दौरान ओमंग कुमार ने बताया, 'अभी तो हम बिग बॉस मराठी कर रहे हैं, उसकी तैयारी चल रही है। शो बहुत ही धमाकेदार होने वाला है। मराठी के बाद हम यहां आएंगे, क्योंकि इसकी एक प्रोसेस होती है, लेकिन इस बार लोनावला से शो शिफ्ट हो रहा है और नई लोकेशन पर जा रहा है।'

सलमान खान ने बिग बॉस 12 की शुरुआत गोवा में एक खास इवेंट से की थी। पिछले सीजन में शो की थीम बीच हाउस थी। ओमंग कुमार ने घर का डिजाइन तैयार किया था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीजन 12 के हाउस को 300 लोगों ने 60 दिन में तैयार किया था।

आपको बता दें कि हर बार शो की थीम में बदलाव होता है। पिछले सीजन में भी शो को नए लोकेशन पर शूट करने की चर्चा थी, पर उस वक्त ऐसा नहीं हो पाया थ। बिग बॉस 12 में दीपिका कक्कड़ इब्राहिम विनर बनी थीं वहीं पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत दूसरे नंबर पर थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन