1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका अरोड़ा ने 'छैंया-छैंया' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

मलाइका अरोड़ा ने 'छैंया-छैंया' गाने पर किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Apr 09, 2019 06:35 am IST,  Updated : Apr 09, 2019 06:37 am IST

मलाइका अरोड़ा का एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने गाने छैंया-छैंया पर डांस करती नजर आ रही हैं।

Malaika arora dance video- India TV Hindi
Malaika arora dance video Image Source : INSTAGRAM/MALAIKA ARORA

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपनी फिटनेस को लेकर तो कभी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप को लेकर। मलाइका ने बॉलीवुड में एंट्री अपने डांस से की थी। उनके डांस की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में मलाइका अपने गाने छैंया-छैंया पर डांस करती नजर आ रही हैं।

मलाइका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी। जिसमें वह काफी सारे लोगों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। मलाइका ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर मैं और मेरी पूरी टीम छैंया-छैंया गाने पर मस्ती करते हुए। मेरी पूरी टीम को शुक्रिया।

आपको बता दें छैंया-छैंया गाने पर मलाइका ने फिल्म दिल से में शाहरुख खान के साथ ठुमके लगाए थे। यह गाना सुपरहिट हुआ था। एक बार फिर इस गाने की वीडियो इतना वायरल हो रही है।

मलाइका अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। वह अक्सर योगा, एक्सरसाइज करते हुए अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं।

आपको बता दें रिपोर्टस के मुताबिक अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऐसी अटकलें हैं कि अर्जुन और मलाइका क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगे, जिसमें करीना-करिश्मा से लेकर रणवीर-दीपिका तक को शादी का न्योता दिए जाने की उम्मीद है। मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Kabir Singh teaser: अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में दिखा शाहिद कपूर का टशन

जयललिता पर एक और बायोपिक शशिललिता की हुई अनाउंसमेंट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन