1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जयललिता पर एक और बायोपिक शशिललिता की हुई अनाउंसमेंट

जयललिता पर एक और बायोपिक शशिललिता की हुई अनाउंसमेंट

 Published : Apr 08, 2019 08:35 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 08:35 pm IST

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक की बहार आई हुई है और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर भी कई बायोपिक की अनाउंसमेंट हो गई है।

Jayalalithaa - India TV Hindi
Jayalalithaa 

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों बायोपिक की बहार आई हुई है और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर भी कई बायोपिक की अनाउंसमेंट हो गई है। 'थलाइवी' में कंगना रनौत, जयलिलता की भूमिका में दिखेंगी। इसे विजय डायरेक्ट कर रहे हैं और यह तमिल, हिंदी, तेलुगू तीन भाषाओं में बनेगी। इसके अलावा गौतम मैनन, जयललिता पर एक वेब सीरीज बना रहे हैं, जिसमें राम्या कृष्णन लीड रोल में नज़र आएंगी। वहीं जयललिता की करीबी रहीं शशिकला पर राम गोपाल वर्मा एक फिल्म बनाने की सोच रहे हैं। अब खबर आई है कि के जगदीश्वर रेड्डी भी जयललिता पर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका नाम 'शशिललिता' होगा।

'शशिललिता' को जयराम मूवीज़ प्रोड्यूस कर रहा है। इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि फिल्म में जयलिलता के अस्पताल के आखिर के 75 दिन भी दिखाए जाएंगे। ''मेकर्स जयललिता और शशिकला के रोल के लिए एक्टर्स की तलाश कर रहे हैं। सब सही रहा तो मई के पहले हफ्ते से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।''

फिल्म के बारे में बात करते हुए जगदीश्वर रेड्डी ने कहा- ''फिल्म का नाम हमने शशिललिता रखा है क्योंकि फिल्म में जयललिता और शशिकला दोनों के बारे में दिखाया जाएगा।''

Also Read:

आलिया भट्ट ने कलंक की तैयारी के लिए पाकिस्तानी शो जिंदगी गुलजार है देखी थी

श्रीदेवी संग बहस के बाद रोने लगी थी जाह्नवी कपूर, मां ने ऐसे किया था रिएक्ट

आलिया भट्ट सड़क 2 की शूटिंग मई से करेंगी शुरू

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन