1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. टाइगर पर गोली चलाते वक्त जिस शूटर की बंदूक जाम हो गई, उसकी पहचान आई सामने, कोटा पहुंचने का पूरा रूट भी पता लगा

टाइगर पर गोली चलाते वक्त जिस शूटर की बंदूक जाम हो गई, उसकी पहचान आई सामने, कोटा पहुंचने का पूरा रूट भी पता लगा

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 19, 2026 08:07 pm IST,  Updated : Oct 19, 2026 08:18 pm IST

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोली चलने के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, टाइगर की गाड़ी पर 7 राउंड फायरिंग की गई थी। हालांकि, इस दौरान एक शूटर की बंदूक जाम हो गई थी। अब उस शूटर की पहचान सामने आ गई है।

Tiger shroff firing case accused- India TV Hindi
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर चली गोली। Image Source : REPORTER/INSTAGRAM/@TIGERJACKIESHROFF

एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की घटना में पूरी मुंबई को दहला कर रख दिया है। रविवार की शाम टाइगर श्रॉफ जब जुहू के पुष्पा पार्क से फुटबॉल खेलकर निकले तभी उनकी कार पर हमला किया गया। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। आपको बता दें कि टाइगर पर दो शूटर्स ने 7 राउंड फायरिंग की। वहीं, इस दौरान  एक हमलावर बाइक पर बैठा था। शूटर ने प्वाइंट ब्लैंक की रेंज से टाइगर को निशाना बनाने की कोशिश की थी। ये साफ पता चल रहा था कि शूटर टाइगर को जान से मारने के इरादे से पहुंचे थे। हालांकि, इस दौरान शूटर की पिस्तौल जाम हो गई, नहीं तो टाइगर के साथ अनहोनी हो सकती थी। अब इस शूटर की पहचान भी सामने आ गई है।

तीनों आरोपियों की पहचान सामने आई

टाइगर श्रॉफ गोलीकांड मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को तीनों हमलावरों को राजस्थान के कोटा से पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार, टाइगर पर हमला करने के बाद ये तीनों आरोपी मुंबई से भागकर कोटा पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जाना चाहते थे। इसके बाद इनका प्लान बस से दिल्ली के रास्ते नेपाल भागना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया। मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान रितिक, रेहान और फूल सिंह के तौर पर हुई है। दो आरोपी हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं जबकि तीसरा बिहार के बेगुसराय का बताया जा रहा है।

फूल सिंह की बंदूक हुई थी जाम

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वालों में फूल सिंह भी शामिल है। जिस शूटर की बंदूक ने काम करना बंद कर दिया था, वह भी फूल सिंह ही था। मुंबई पुलिस के मुताबिक, फूल सिंह नाबालिग नहीं है। दूसरे शूटर का नाम रेहान है। उसे टोपी पहने हुए देखा जा सकता है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मुंबई से सूरत और फिर ट्रेन से कोटा पहुंचे थे। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के भागने की पूरी कहानी बताई है। 

कोटा तक कैसे पहुंचे आरोपी?

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने के बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मुंबई से कोटा पहुंचने का पूरा रूट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी के मुताबिक, फायरिंग की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से घटनास्थल से अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद तीनों ने अंधेरी से लोकल ट्रेन पकड़ी और बोरीवली रेलवे स्टेशन पहुंचे। बोरीवली पहुंचने के बाद एक आरोपी ने कैब बुक की और तीनों कैब के जरिए सूरत पहुंचे।

सूरत पहुंचने के बाद आरोपियों ने आगे का सफर स्टेट ट्रांसपोर्ट बस से करने की योजना बनाई थी। हालांकि, जब उन्हें आगे का रास्ता समझ नहीं आया तो जल्दबाजी में वे सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से कोटा की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। इस तरह, टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग करने के बाद आरोपी बाइक, लोकल ट्रेन, कैब और फिर लंबी दूरी की ट्रेन से सफर करते हुए मुंबई से कोटा पहुंचे।

ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के लिए पल्सर बाइक का इस्तेमाल, तीन बार हुई खरीद-बिक्री, मालिक से पूछताछ

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद कहां भागे आरोपी? अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद, चश्मदीद ने बताया क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।