1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बीजिंग फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो'

बीजिंग फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो'

 Published : Apr 04, 2019 09:00 am IST,  Updated : Apr 04, 2019 09:00 am IST

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। फिल्म फेस्टिवल में इस साल दिखाई जाने वाली यह आखिरी फिल्म होगी।

Shah Rukh Khan starrer Zero to close Beijing International Film Festival- India TV Hindi
Shah Rukh Khan starrer Zero to close Beijing International Film Festival Image Source : INSTAGRAM/SHAH RUKH KHAN

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। फिल्म फेस्टिवल में इस साल दिखाई जाने वाली यह आखिरी फिल्म होगी।

यह फेस्ट 13 से 20 अप्रैल तक चलेगा और इसमें सबसे पहले 'द कम्पोजर' नामक फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्माण चीन और कजाकिस्तान ने किया है। 'वेराइटी डॉट कॉम' के अनुसार, 'जीरो' का फेस्ट में दिखाया जाना यह दर्शाता कि भारतीय फिल्में चीनी दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी हैं। 

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है। 

इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी नजर आई थीं। शाहरुख खान फिल्म में सेरेब्रल पाल्सी कि शिकार (अभिनेत्री अनुष्का शर्मा) वैज्ञानिक और एक प्रसिद्ध अभिनेत्री (कैटरीना कैफ) से प्रेम करता है। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

सोनाक्षी सिन्हा इस दिन से सलमान खान के साथ शुरू करेंगी 'दबंग 3' की शूटिंग

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज डेट में बदलाव, अब इस तारीख को होगी रिलीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन