शाहरुख खान(Shah Rukh khan) और गौरी खान(Gauri Khan) को 2019 के सबसे स्टाइलिश कपल के अवार्ड से नवाजा गया है। दोनों की शादी को 27 साल हो चुके हैं और हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े हुए नजर आते हैं। उनकी यही खासियत कई लोगों को उनके जैसा बनेन की प्रेरणा देता है।
Related Stories
मुंबई में हुए एक इवेंट में शाहरुख खान और गौरी खान को जब मोस्ट स्टाइलिश कपल का अवार्ड दिया गया तो उस दौरान गौरी ने अपने पति से जुड़ा एक राज खोला। गौरी ने शाहरुख के स्टाइलिंग सीक्रेट खोला।
गौरी ने बताया शाहरुख को एक पार्टी या इवेंट में तैयार होने में कितना समय लगता है। उन्होंने बताया शाहरुख खान को किसी इवेंट के लिए तैयार होने में लगभग 2-3 घंटे लगते हैं। वहीं गौरी 20 मिनट में तैयार हो जाती हैं। इस इवेंट के लिए गौरी को तैयार होने में 2 घंटे लगें हैं क्योंकि उन्हें थोड़ा ज्यादा तैयार होना होता है वहीं शाहरुख ने तैयार होने के लिए लगभग 6 घंटे लिए।
गौरी खान ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी शेयर की है जिसमें वह बता रही हैं कि शाहरुख खान को पार्टी या इवेंट में जाने के लिए कितना समय लगता है।
आपको बता दें शाहरुख खान और गौरी खान की शादी 1991 में हुई थीं। उनके तीन बच्चे, अबराम, सुहाना और आर्यन हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
अमिताभ बच्चन ने अपनी तमिल फिल्म का लुक जाहिर करते हुए जताया ये दुख
दबंग 3 के सेट से पहली तस्वीर आई सामने, प्रभुदेवा संग दिखे सलमान खान