1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन ने अपनी तमिल फिल्म का लुक जाहिर करते हुए जताया ये दुख

अमिताभ बच्चन ने अपनी तमिल फिल्म का लुक जाहिर करते हुए जताया ये दुख

 Published : Apr 01, 2019 11:51 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 11:51 pm IST

तमिल फिल्म 'उर्यन्ता मणिथन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन का पहला लुक जारी हो गया है। 

अमिताभ बच्चन- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन

चेन्नई: तमिल फिल्म 'उर्यन्ता मणिथन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन का पहला लुक जारी हो गया है। इसमें वह धोती और गमछे में नजर आ रहे हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता-फिल्मकार एस.जे. सूर्या ने अपने ट्विटर पेज पर अमिताभ का लुक साझा किया। अमिताभ की यह पहली तमिल फिल्म है जिसमें वह एक लंबी भूमिका निभा रहे हैं।

सूर्या ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मेरी जिदंगी का सबसे खुशनुमा पल। ऐसा सपना साकार होने के लिए ईश्वर, माता और पिता का धन्यवाद जिसे मैंने कभी देखा भी नहीं था।" उन्होंने उनके साथ काम करने के लिए अमिताभ का भी आभार जताया।

तमिलवानन निर्देशित फिल्म हिंदी में भी बनाई जा रही है। आधिकारिक रूप से इस फिल्म की घोषणा पिछले साल अगस्त में की गई थी।

Also Read:

दबंग 3 के सेट से पहली तस्वीर आई सामने, प्रभुदेवा संग दिखे सलमान खान

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द कर सकते हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू!

परिणीति चोपड़ा ने सानिया मिर्जा से की रिक्वेस्ट, कहा- अपना बेटा हमेशा के लिए मुझे दे दो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन