आज फिल्म 'कल हो ना हो' को 15 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 15 साल पूरे होने पर करण जौहर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।
Image Source : KAL HO NA HOKal ho na ho
प्रीति जिंटा, शाहरुख खान और सैफ अली खान की फिल्म 'कल हो ना हो' को आज 15 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म के लव स्टोरी थी जिसमें, प्यार, दोस्ती जैसे सभी रिश्ते आपको बांधे रखते हैं। दोस्ती और प्यार की यह कहानी आपको इमोशनल कर देती है। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म की स्टोरी के साथ इसके गाने भी फैंस को बेहद पसंद आए थे। फिल्म के 15 साल पूरे होने पर करण जौहर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'यह फिल्म मेरे पिता की आखिरी रिलीज, मेरी लिखी कहानी, हमेशा याद रहने वाले गाने और अद्भभुत कास्ट एक क्रू.... मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।'
इसके साथ ही करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का गाना शेयर करते हुए लिखा- यह फिल्म हमेशा मेरे दिल के पास रहेगी।
'कल हो ना हो' नैना नाम की लड़की की कहानी है। जिसमें उसे अमन से प्यार हो जाता है। अमन के उसकी जिंदगी में आने के बाद नैना हंसने और खुश रहने लगती है। फिल्म इमोशन्स , कॉमेडी , डॉंस सभी ने मिला एक अच्छा पैकेज है।
फिल्म में शंकर-एहसान-लॉय ने म्यूजिक दिया था। जिसके लिए उन्हें बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए नेशनस अवार्ड भी मिला था। प्रीति और शाहरुख की यह कहानी हर किसी की आंखों में आंसू ले आती है।