1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी से पहले पूजा करने के लिए मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखे तस्वीरें

शादी से पहले पूजा करने के लिए मुंबई पहुंचे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, देखे तस्वीरें

 Published : Nov 28, 2018 12:52 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 04:09 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी से पहले पूजा करने के लिए प्रियंका के मुंबई वाले घर पहुंच चुके हैं। देखे तस्वीरें।

Priyanka Chopra and Nick Jonas- India TV Hindi
Priyanka Chopra and Nick Jonas Image Source : YOGEN SHAH

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्रियंका और निक की शादी 2-3 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में होने वाली है। शादी दो रीति-रिवाजों से होने वाली है। 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजों सके होगी। जिसके बाद 3 दिसंबर को शादी क्रिस्चन रीति-रिवाजों से होगी। शादी की रस्में 29 नवबंर से  जोधपुर में शुरु हो जाएंगी। शादी की रस्में शुरु होने से पहले प्रियंका के मुबंई वाले घर में आज एक पूजा रखी गई है जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा और बाकि मेहमान शादी के लिए जोधपुर रवाना हो जाएंगे। 

आपको बता दें कि प्रियंका अपनी शादी हिंदू रीति रिवाजों से करना चाहती हैं। प्रियंका के पापा अशोक चोपड़ा चाहते थे कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से सभी रीति-रिवाजों के साथ हो इसलिए शादी की रस्में शुरु होने से पहले प्रियंका, निक दोनस और निक के परिवार वाले उनके मुंबई वाले घर पहुंच चुके हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas

तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, जो जोनस और उनकी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नल मुबंई पहुंच गए हैं।

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas

Priyanka Chopra and Nick Jonas
Priyanka Chopra and Nick Jonas

Nick jonas
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHNick jonas

Priyanka chopra
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHPriyanka chopra

priyanka and nick
Image Source : IMAGE SOURCE/YOGEN SHAHpriyanka and nick

आपको बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ही आज-कल खूब पार्टी कर रहे हैं। पार्टी में परिणीति और आलिया भी नजर आई थीं।

इस शाही शादी में कपूर खानदान से लेकर खान सुपरस्टार्स नजर आने वाले हैं। एक सूत्र की मानें तो प्रियंका ने अपनी शादी का न्यौता बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को खासतौर से भेजा है। सूत्र ने जानकारी दी है कि सलमान के साथ-साथ उनके पूरे परिवार जैसे कि अर्पिता,आयुष, अरबाज खान, सोहेल,सीमा, अलविरा, अतुल अग्निहोत्री और सलीम को भी प्रियंका ने अपनी ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए निमंत्रण कार्ड भेजा है। इसके साथी ही उनकी शादी में जिन मेहमानों को बुलाया जा रहा है उनकी लिस्ट तैयार हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन