1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द स्काई इज पिंक' फिल्म की टीम ने किया खुलासा, शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का होगा ये नाम

'द स्काई इज पिंक' फिल्म की टीम ने किया खुलासा, शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा का होगा ये नाम

 Published : Nov 25, 2018 02:05 pm IST,  Updated : Nov 25, 2018 02:06 pm IST

प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी है। वहीं इस फिल्म की टीम ने प्रियंका-निक के लिए प्री वेडिंग पार्टी रखी।

Priyanka and nick- India TV Hindi
Priyanka and nick Image Source : TWITTER/ROY KAPUR FILMS

नई दिल्ली: दीपिका-रणवीर की शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर चर्चाएं जोरों से है। दोनों की शादी की तैयारी जोधपुर में तेजी से चल रही है। इतना ही नहीं निक जोनस भी भारत आ चुके है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी की तारीख 2 दिसंबर सामने आ रही है। लेकिन कपल की तरफ से किसी भी तारीख की ऑफिशियल डेट जारी नहीं हुई है। वहीं प्रियंका इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बिजी है। वहीं इस फिल्म की टीम ने प्रियंका-निक के लिए प्री वेडिंग पार्टी रखी।  

फिल्म के सेट से आई तस्वीरों में सिद्धार्थ रॉय कपूर और प्रियंका चोपड़ा के भाई भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान केक काटकर जश्न मनाया गया। वहीं दिल्ली में प्रियंका ने शादी के लिए खूब शॉपिंग की है।

सिद्धार्थ रॉय कपूर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, "खूबसूरत भावी दुल्हन को शादी के बाद हमेशा प्यार, हंसी और खुशी मिले।"

इस पार्टी में प्रियंका के लिए खास केक मंगाया गया था। जिसमें पीसी के नाक के आगे जोनस लिखा था। जिसके ये कह सकते है कि शादी के बाद प्रियंका अपने नाम के आगे जोनस लगा लेंगी।

आपको बता दें कि प्रियंका और मिक जोनस की शादी भी 2 रीति रिवाज के साथ होगी। एक हिंदू धर्म से होगी। तो दूसरी क्रिश्चियन रीति रिवाज के साथ होगा। 

भाभी दीपिका को ननद रितिका भवनानी ने दी ग्रैंड पार्टी, डीजे में जमकर थिरके रणवीर सिंह, देखें Inside Pics और Video

भुवन बाम ने की रणवीर-दीपिका के रिसेप्शन की ऐसी डबिंग, हंसकर हो जाएं लोट-पोट

ऐश्वर्या राय के घर का नाम है बहुत ही क्यूट, भाभी श्रिमा राय से खोला राज़

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन