1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस के बाद इस कपल की शादी होगी उम्मेद पैलेस में

प्रिंयका चोपड़ा और निक जोनस के बाद इस कपल की शादी होगी उम्मेद पैलेस में

 Published : Nov 28, 2018 12:19 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 12:19 pm IST

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों उम्मेद भवन में शादी करने वाले हैं। प्रियंका और निक के बाद ये कपल उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधेगे।

SHRUTI KHARBANDA- India TV Hindi
SHRUTI KHARBANDA Image Source : INSTAGRAM/SHRUTIKHARBANDA

उम्मेद भवन में इस साल की सबसे ग्रैंड शादी होने जा रही है। इस साल 2-3 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियां हो चुकी हैं। शादी में शामिल होने के लिए मेहमान इंडिया भी आना शुरु हो गए हैं। हालांकि प्रियंका और निक ने अपनी शादी से जुड़ी किसी भी बात की पुष्टि नहीं की है। इस शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां भी शामिल होने वाली हैं। उम्मेद भवन पैलेस इतना सुंदर है कि प्रियंका -निक की शादी के बाद अन्य शादियों के लिए इसकी बुकिंग हो चुकी है।

प्रियंका और निक की शादी के बाद उम्मेद भवन पैलेस में कुलभूषण खरबंदा की बेटी श्रुति खरबंदा भी इसी जगह शादी करने वाली हैं। श्रुति अपने बॉयफ्रेंड रोहित नेवल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे और अब 17 दिंसबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

रोहित नेवल कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। रोहित जो जीता वही सिकंदर. जोधा अकबर जैसी कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर की तरह काम कर चुके हैं। रोहित और श्रुति की इसी साल अगस्त में सगाई हुई थी। जिसके बाद 17 दिसंबर को शादी होने वाली हैं। शादी का फंक्शन दो दिन का है।

आपको बता दें प्रियंका और निक की शादी के फंक्शन 29 नवंबर से जोधपुर के उम्मेद भवन में शुरु होने जा रहे हैं। 2 दिंसबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी दो रीति-रिवाजों से होने वाली है। 2 दिसंबर को शादी हिंदू रीति-रिवाजो से होगी तो वहीं 3 दिसंबर को शादी क्रिस्चन रीति-रिवाजों से होने वाली है। 

Also Read:

कॉफी विद करण में अंशुला ने नहीं की थी जाह्नवी की मदद, सोशल मीडिया पर मिलीं रेप की धमकी

गुरु रंधावा के गाने को लेकर इस एक्ट्रेस ने कह दी ये बड़ी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन