1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 16 साल बाद फिर अवार्ड शो में पहुंचे आमिर खान, ‘दंगल’ के लिए मिला दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड

16 साल बाद फिर अवार्ड शो में पहुंचे आमिर खान, ‘दंगल’ के लिए मिला दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड

आमिर खान को कभी किसी अवार्ड समारोह में नहीं देखा जाता है। वह अक्सर ऐसे इवेंट्स से दूर ही रहते हैं। कुछ वक्त पहले असहिष्णुता पर दिए गए अपने विवादित बयानों के कारण आमिर को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। लेकिन अब...

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को कभी किसी अवार्ड समारोह में नहीं देखा जाता है। वह अक्सर ऐसे इवेंट्स से दूर ही रहते हैं। कुछ वक्त पहले असहिष्णुता पर दिए गए अपने विवादित बयानों के कारण आमिर को काफी आलोचनाएं झेलनी पड़ी थीं। लेकिन अब सोमवार को उन्हें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने हाथों से विशेष पुरस्कार में सम्मानित किया है। इसमें खास बात यह थी कि आमिर 16 साल के बाद किसी अवार्ड शो में शामिल हुए हैं। इस दौरान सभी उन्हें देखकर काफी दंग रह गए थे।

आमिर को 75वें दीनानाथ मंगेश्कर अवॉर्ड सेरेमनी में विशेष पुरस्कार से फिल्म 'दंगल' के लिए सम्मानित किया गया है। बीते वर्ष रिलीज हुई इस फिल्म के लिए आमिर को खूब सराहना हासिल हुई थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकोर्ड तोड़ कमाई की थी। यह फिल्म हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी दोनों बेटियों गीता-बबीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में आमिर, महावीर सिंह की भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। जब अपनी बायोपिक में रणबीर की तस्वीर देख संजय दत्त ने दिया ऐसा रिएक्शन

aamir khan

भारतरत्न लता मंगेशकर के परिवार द्वारा संचालित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से  आमिर के अलावा दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव को भी नवाजा गया। इन दोनों के साथ गुजरे जमाने की जानी मानी अदाकारा वैजयंती माला को भी यह सम्मान दिया गया।

Latest Bollywood News