1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब अपनी बायोपिक में रणबीर की तस्वीर देख संजय दत्त ने दिया ऐसा रिएक्शन

जब अपनी बायोपिक में रणबीर की तस्वीर देख संजय दत्त ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Published : Apr 25, 2017 01:29 pm IST,  Updated : Apr 25, 2017 01:29 pm IST

संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म को लेकर इन दिनों खूब चर्चा बनी हुई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है...

sanjay- India TV Hindi
sanjay

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म को लेकर इन दिनों खूब चर्चा बनी हुई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर को संजय दत्त के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म की शूटिंग अभी जारी है, जिसमें लगातार रणबीर का लुक सामने आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ संजय दत्त के फैंस में भी उनकी बायोपिक को देखने के लिए उत्सुकता बढ़ती जा रही है। रणबीर भी फिल्म में संजू बाबा जैसे दिखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहें हैं। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा रणबीर का लुक काफी हद तक संजय दत्त से मेल खा रहा है।

कुछ वक्त पहले हम उनके लंबे बालों वाली और बड़-बड़ी मूछों वाली तस्वीरों को देख चुके हैं। जहां एक तरफ संजय दत्त के फैंस इस लुक को देखने के बाद काफी बेसब्र हो गए हैं वहीं रणबीर के फैंस भी उनके इस लुक के कारण काफी खुश हैं। लेकिन सबसे ज्यादा तो लगता है कि संजय दत्त ही रणबीर से प्रभावित हो गए हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि, संजय दत्त को उनके एक दोस्त ने रणबीर कपूर की तस्वीर भेजी, जिसमें वह बाबा के लुक में ही दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को देखने के बाद संजू बाबा को भी यह जानने में थोड़ा वक्त लगा कि यह रणबीर कपूर हैं या ये खुद उनकी ही तस्वीर है। वैसे रणबीर ने अपने लुक के साथ अपनी चाल-ढ़ाल को भी संजय दत्त जैसा करने की कोशिश की है। 'चक दे...' गर्ल सागरिका घाटगे ने की क्रिकेटर जहीर खान से सगाई

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि संजय दत्त ने रणबीर की तस्वीर देखने के बाद उन्हें कॉल कर उनके काम की सराहना की हैं। बता दें कि फिलहाल संजय दत्त भी अपनी आगामी फिल्म 'भूमि' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन