1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'चक दे...' गर्ल सागरिका घाटगे ने की क्रिकेटर जहीर खान से सगाई

'चक दे...' गर्ल सागरिका घाटगे ने की क्रिकेटर जहीर खान से सगाई

 Published : Apr 25, 2017 10:41 am IST,  Updated : Apr 25, 2017 10:41 am IST

सागरिका घाटगे तो सभी को याद ही होगी, उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। पिछले कुछ वक्त से वह जहीर खान संग अफेयर्स को लेकर चर्चा में हैं। अब जहीर ने अपने प्यार की खबरों की पुष्टि करते हुए सागरिका से सगाई कर ली..

sagarika- India TV Hindi
sagarika

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे तो सभी को याद ही होगी, उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनकी रियल लाइफ है। दरअसल सागरिका और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान के बीच पिछले कुछ समय नजदीकियों के बढ़ने की खबरें आ रही थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि नहीं की थी। जहीर इन दिनों आईपीएल सीजन-10 में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी में काफी व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने अपने और सागरिका के फैंस को एक खुशखबरी दे दी है। जी हां, उन्होंने अपने प्यार की खबरों की पुष्टि करते हुए सागरिका से सगाई कर ली है।

आखिर क्यों सोनाक्षी को जस्टिन बीबर के साथ गाने नहीं देना चाहते कैलाश खेर

जहीर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी और सागरिका की तस्वीर शेयर की है इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "अपनी पत्नी की पत्नी पर कभी मत हंसो, आप भी उसी में से एक हो। जिंदगीभर के साथी, एंग्ज्ड सागरिका घाटगे" इस तस्वीर में सागरिका अपने हाथ में पहनी सगाई की अंगूठी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं सागरिका ने भी रिश्ते पर मोहर लगाते हुए जहीर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

गौरतलब है कि सागरिका को 'चक दे इंडिया' में अहम किरदार निभाते हुए देखा गया था। इस फिल्म से उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों से खूब वाहवाही लूटी। जहीर के साथ उनके लव अफेयर्स की खबरें पिछले लंबे वक्त से मीडिया में छाई हुई थीं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन